{"_id":"6a9dd1b1be58e3f25309e670","slug":"the-administration-could-not-even-arrange-for-a-motor-to-pump-out-the-water-mohali-news-c-71-1-mli1017-146696-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पानी निकालने के लिए एक मोटर तक का इंतजाम नहीं कर सका प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पानी निकालने के लिए एक मोटर तक का इंतजाम नहीं कर सका प्रशासन
विज्ञापन
डेराबस्सी अंडरपास में जलभराव : छोटे वाहनों की आवाजाही बंद, प्रशासन पर सवाल
डेराबस्सी। डेराबस्सी के जनेतपुर रेलवे अंडरपास में भारी जलभराव के कारण छोटे वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। प्रशासन ने स्थिति को देखते हुए फायर ब्रिगेड की गाड़ी और कर्मचारियों को मौके पर तैनात किया है। यह कदम खबरों में मामला आने के बाद उठाया गया है। रेलवे फाटकों पर लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर तीन अंडरपास बनाए गए थे। हालांकि, कई वर्षों बाद भी बारिश के पानी की निकासी की समस्या बनी हुई है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद जनेतपुर और मुबारिकपुर अंडरपास में अभी भी पानी जमा है। जनेतपुर अंडरपास में पानी अधिक भरने से एक कार भी फंस गई थी। इसके बावजूद प्रशासन ने समय रहते यातायात रोकने या लोगों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया था। लोग अपनी जान जोखिम में डालकर पानी से होकर गुजरते रहे।
लोगों में गहरा रोष
स्थानीय लोगों ने इस समस्या पर गहरा रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि अंडरपास में पानी भरने की समस्या शुरुआत से ही है। वर्ष 2017 में इसी जगह पानी में डूबने से एक किसान की मौत भी हो चुकी है। लोगों ने आरोप लगाया कि सरकारी पैसा खर्च होने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। प्रशासन स्थायी मोटर का इंतजाम करने में गंभीरता नहीं दिखा रहा है।