फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The accused who was kidnapping a three year old girl and taking her to Delhi was arrested

Mohali News: तीन साल की बच्ची का अपहरण कर दिल्ली ले जा रहा आरोपी काबू

Sun, 19 Jan 2025 01:25 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
The accused who was kidnapping a three year old girl and taking her to Delhi was arrested
मोहाली। मटौर थाना पुलिस ने तीन साल की बच्ची का अपहरण कर दिल्ली ले जा रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी को पकड़ने में यह कामयाबी बस कंडक्टर की मुस्तैदी से मिली है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान आकाश मुरमू निवासी असम के रूप में हुई है। बच्ची को दिल्ली ले जा रहा आरोपी नशे में धुत था तो बस कंडक्टर को उस पर शक हुआ। उसने उससे पूछा तो उसने खुद को बच्ची का पिता बताया। लेकिन बच्ची लगातार रो रही थी। इस पर बस कंडक्टर ने जीरकपुर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। इसके बाद जीरकपुर पुलिस ने पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। जीरकपुर पुलिस ने मटौर पुलिस से संपर्क किया तो वहां पर दर्ज शिकायत के आधार पर मासूम बच्ची के पिता शंकर शर्मा से संपर्क किया गया। जो कि पत्नी के साथ सेक्टर-71 में चिकन की रेहड़ी लगाता है। इसके बाद मटौर पुलिस ने बच्ची के पिता को साथ ले जाकर बच्ची को उनसे मिलवाया और आरोपित को हिरासत में ले लिया। इसके बाद आरोपी के खिलाफ मटौर थाना पुलिस में बच्ची के अपहरण के आरोप में बीएनएस की धारा 137(2) के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

आरोपी बच्ची के माता-पिता को चकमा देकर बच्ची का अपहरण करके ले जा रहा था। इस मामले में थाना मटाैर के एसएचओ अमनदीप ने बताया कि शिकायत मिलने के तुरंत बाद पुलिस की टीमें सर्च करने में जुट गई थी। कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। अभी वह हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed