फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The accused of theft was caught in the colony and handed over to the police.

Mohali News: कॉलोनी में चोरी के आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Mon, 08 Jul 2024 06:58 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:58 AM IST
विज्ञापन
The accused of theft was caught in the colony and handed over to the police.
डेराबस्सी। मुबारकपुर, घग्गर नदी के पास सतीथ शिव ज्योति होम्स कॉलोनी में पिछले कुछ दिनों में दर्जनों चोरी की घटनाएं हो चुकी हैं। पहले जो चोरियां रात में होती थीं, वही दिनदहाड़े होने लगी हैं। लोगों के घरों में लगे इन्वर्टर, बैटरी के अलावा साइकिलें, निर्माणाधीन घरों के बाहर पड़ा सरिया समेत अन्य सामान चोरी हो चुका है। मुबारकपुर पुलिस को शिकायत देने पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है, जबकि कई बार चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को दोपहर चोरी की साइकिल कबाड़ी को बेचते एक चोर को कॉलोनी के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मुबारकपुर थाने में मौजूद मनप्रीत सिंह व अन्य ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके घर से एल्युमीनियम की सीढ़ी चोरी हो गई थी। दोपहर को उसने मोटरसाइकिल सवार दो चोरों को कॉलोनी से साइकिल चोरी करते देखा। चोरों का पीछा करने पर पता चला कि चोरों ने साइकिल मुबारकपुर में एक कबाड़ी की दुकान पर बेच दी है। उन्होंने साथियों को मौके पर बुलाया और चोरों को पकड़ लिया। काबू किए चोर के साथ पहुंचे कॉलोनीवासियों ने बताया कि चोर ने चोरी भी जो चोरियां की हैं, वह कबूल ली हैं। उसने बताया कि चोरी का सामान उसने मुबारकपुर में एक कबाड़ी की दुकान पर बेचा है। कॉलोनी वासियों ने चोर व कबाड़ी को मुबारकपुर पुलिस के हवाले कर दिया। कॉलोनी वासियों ने बताया कि पहले भी दर्जनों चोरी की वारदात हो चुकी हैं, शिकायत भी दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

रविवार को भी कॉलोनीवासी कई घंटे तक पुलिस चौकी में मौजूद रहे, जो चोर व कबाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग पर अड़े रहे। उधर, पुलिस मामला दर्ज करने से पहले जांच करने की बात करती रही। मुबारिकपुर थाना प्रभारी सतनाम सिंह ने कहा कि जांच शुरू कर दी गई है और उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed