फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   The accused arrested for molestation ransacked the police station

Mohali News: छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तार आरोपी ने थाने में की तोड़फोड़

Thu, 29 Jun 2023 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
The accused arrested for molestation ransacked the police station
डेराबस्सी। एक 14 साल की नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ में गिरफ्तार आरोपी ने थाने में तोड़फोड़ की। उसे गिरफ्तार करने के दौरान पुलिस का एक एएसआई बरिंदर सिंह और एक पुलिसकर्मी घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने कल 14 साल की लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में गांव घोलूमाजरा निवासी संदीप कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था। उसे ब़ुधवार को अदालत में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बुधवार को पुलिस पार्टी आरोपी को पटियाला जेल छोड़ने गई थी, लेकिन उसके अस्वस्थ होने के कारण जेल प्रशासन ने उसे पहले अस्पताल ले जाने को कहा। पुलिस पार्टी उसे सिविल अस्पताल ले गई, जहां से उसे मोहाली फेज-6 सिविल अस्पताल रैफर कर दिया गया। यहां पुलिस उसे वीरवार को ले जाने वाली थी। वह बुधवार को थाने में था और इसी दौरान बेकाबू गया। उसने गुस्से में आकर थाने की खिड़कियां तोड़ दीं। इस दौरान उसे काबू करते समय एएसआई बरिंदर सिंह और एक कांस्टेबल घायल हो गया। इन दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खबर लिखे जाने तक करीब 11 बजे के बाद तक आरोपी अस्पताल में हंगामा कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed