फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ten stone cursher seal in mohali

मोहाली में नियमों को ताक पर रख चल रहे 10 स्टोन क्रशर सील

Tue, 06 Aug 2019 02:18 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 06 Aug 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
ten stone cursher seal in mohali
मोहाली। जिला प्रशासन ने गैरकानूनी माइनिंग करने वाले लोगों पर शिकंजा कस दिया है। इसी कड़ी में पुलिस, माइनिंग व पॉल्यूशन कंट्रोल की ज्वाइंट टीम ने सोमवार को 10 स्टोन क्रशर सील किए हैं। यह स्टोन क्रशर ब्लॉक माजरी के अधीन आते गांव व न्यू चंडीगढ़ में स्थित हैं। विभाग द्वारा यह कार्रवाई डीसी गिरीश दियालन के आदेशों पर की गई। इसकी पुष्टि जिला माइनिंग अफसर गुरप्रीतपाल सिंह संधू ने की। उन्होंने बताया कि गांव सलेमपुर में ढिल्लों स्क्रीनिंग प्लांट, लुबानगढ़ में जसपाल स्क्रीनिंग प्लांट व जय माता स्क्रीनिंग प्लांट, गांव मियापुर चंगर में गुरतेज स्क्रीनिंग प्लांट व सहज स्क्रीनिंग प्लांट, गांव हरनामपुर में बाबा न्यू बुधदास स्क्रीनिंग प्लांट को सील किया गया। इसके अलावा सिलालबा माजरी में फ्रेंड्स स्क्रीनिंग प्लांट व गांव कुब्बाहेड़ी में श्रीश्री माई स्क्रीनिंग प्लांट मौजूदा समय में डिसमेंटल्ड है, जबकि गांव मानकपुर शरीफ में न्यू चंडीगढ़ स्क्रीनिंग प्लांट व गांव अभिपुर में कैप्टन स्क्रीनिंग प्लांट पहले सील किया जा चुका है। वहीं, विभाग की जांच में सामने आया है कि प्लांट चलाने वालों की तरफ से न तो प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की तरफ से परमिशन नहीं ली गई थी और न ही यह प्लांट माइनिंग विभाग के पास रजिस्टर्ड हैं।
विज्ञापन

जिले के ब्लॉक माजरी के गांवों में हो रही अवैध माइनिंग के खिलाफ प्रशासन पूरी तरह से सख्त हो गया। माइनिंग विभाग ने कुछ दिन पहले उन किसानों को मोटे जुर्माने किए हैं, जिनके खेतों से माइनिंग हो रही है। माइनिंग विभाग द्वारा गांव कुब्बाहेड़ी, मियांपुर चंगर, सैनीमाजरा, अभीपुर गांवों के लगभग 180 किसानों को करोड़ों रुपयों के जुर्माने के नोटिस भेजे जा चुके हैं। माइनिंग विभाग द्वारा भेजे गए नोटिसों में गांव अभिपुर के 54 किसान शामिल हैं। ग्राम पंचायत अभिपुर की शामलात जमीन पर की गई अवैध माइनिंग के कारण गांव की पंचायत को, गांव के किसान हरनेक सिंह पुत्र गुरदेव सिंह को, सुच्चा सिंह पुत्र गुरदेव सिंह, महिला किसान मोहिंद्र कौर, रणजीत सिंह, मलकीत सिंह, करतार सिंह पुत्र निक्का सिंह, रघुबीर सिंह, सुरजीत सिंह, जसपाल सिंह, जरनैल सिंह पुत्र सुच्चा सिंह, भाग सिंह पुत्र सुच्चा सिंह को जुर्माने के नोटिस भेजे गए हैं।
विज्ञापन

माइनिंग विभाग के एक्सईएन गुरप्रीत सिंह का कहना है कि विभाग द्वारा उन गांवों के किसानों को लगभग 54 करोड़ रुपये के जुर्माने के नोटिस बाकायदा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से भेजे गए हैं, जिनके खेतों से माइनिंग हो रही है। विभाग द्वारा जुर्माना वसूली संबंधी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed