{"_id":"6775a293a42f43633901218d","slug":"ten-major-outlets-of-verka-plant-will-be-upgraded-mohali-news-c-71-1-mli1005-123856-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: वेरका प्लांट के दस प्रमुख आउटलेट्स किए जाएंगे अपग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: वेरका प्लांट के दस प्रमुख आउटलेट्स किए जाएंगे अपग्रेड
विज्ञापन
मोहाली। वेरका मिल्क प्लांट के बाहर बनाए गए वेरका आउटलेट्स का बुनियादी ढांचा अब जल्द ही अपग्रेड किया जाएगा। यह जानकारी पंजाब मिल्कफेड के चेयरमैन नरिंदर सिंह शेरगिल ने दी है। वह नए साल के पहले दिन वेरका मिल्क प्लांट मोहाली का दाैरा करने पहुंचे थे।
उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार राज्य के दस प्रमुख वेरका मिल्क प्लांट्स के बाहर मौजूदा वेरका आउटलेट्स के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने पर काम कर रही है। नए साल के पहले दिन वेरका मिल्क प्लांट मोहाली में आयोजित एक धार्मिक समारोह में भाग लेने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए चेयरमैन शेरगिल ने कहा कि वित्त मंत्री पंजाब हरपाल सिंह चीमा ने मौजूदा आउटलेट्स को नया रूप देने और वेरका उत्पादों को बेचने के लिए आधुनिक आउटलेट्स में बदलने के लिए दस प्रमुख प्लांट्स से प्रस्ताव मांगे हैं।
उन्होंने कहा कि वेरका आउटलेट्स के अपग्रेडेशन के अलावा भगवंत मान सरकार राज्य में वेरका मिल्क प्लांट्स के आधुनिकीकरण और अपग्रेडेशन पर भी ध्यान दे रही है। चेयरमैन नरिंदर शेरगिल ने कहा कि मोहाली वेरका प्लांट की क्षमता बढ़ाने के लिए 325 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार किया जा रहा है। अमृतसर और जालंधर प्लांट्स का भी 80-80 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से आधुनिकीकरण और अपग्रेडेशन किया जा चुका है। इसी तरह मिल्कफेड के दोनों फीड प्लांट्स का भी बुनियादी ढांचा अपग्रेडेशन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान वेरका द्वारा पूरे किए गए 160 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को समर्पित करने जा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मिल्कफेड दूध उत्पादकों को उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य दिलाने के लिए प्रयास कर रहा है। इसके अलावा मिल्क प्लांट्स में कर्मचारियों को नियुक्त करने के लिए वेतन के मौजूदा बुनियादी ढांचे को पहले की तरह बदला जा रहा है ताकि उनकी नौकरियां सुरक्षित रहें। उनके साथ मिल्कफेड के एमडी राहुल गुप्ता भी थे।