फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Ten lakh rupees cheated by youth in the name of sending abroad, case registered against two accused

विदेश भेजने के नाम पर युवक से ठगे दस लाख रुपये, दो आरोपियों पर केस दर्ज

Mon, 19 Jul 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Ten lakh rupees cheated by youth in the name of sending abroad, case registered against two accused
मोहाली। विदेश भेजने के नाम पर एक युवक से दस लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो आरोपियों पर धोखाधड़ी और इमिग्रेशन एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नामजद आरोपियों की पहचान जसदीप सिंह भुल्लर निवासी लुधियाना और हाकम सिंह निवासी सिरसा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित युवक अनमोल ग्रेवाल निवासी लुधियाना ने बताया कि वह चंडीगढ़ में विदेश जाने के लिए आइलटै्स कर रहा था। वहां पर उसकी मुलाकात हाकम सिंह नाम के व्यक्ति से हुई। इस दौरान हाकम सिंह ने बताया कि उसका एक साथी जसदीप सिंह भुल्लर ज्यादातर समय कनाडा में रहता है। साथ ही सेक्टर-91 में उसने अपने दोस्त से मिलकर एक कंपनी खोली हुई है। यहां पर वह म्यूजिक और विदेश भेजने का काम करता है। इसके बाद 25 दिसंबर, 2020 को जसदीप सिंह भुल्लर ने उसेे बुलाया और कहा कि 6 महीने में उसे कनाडा भेज देंगे। जसदीप सिंह भुल्लर ने उसे सैलून का काम सिखने की सलाह दी और कहा कि विदेश में इस काम की बहुत डिमांड है। उनके कहने पर अनमोल ने 90 हजार रुपये खर्च कर सैलून का काम भी सीख लिया। इसके बाद वह जसदीप सिंह भुल्लर और हाकम सिंह को मिला। इसके बाद दोनों ने उसकी फाइल लगाने के लिए उससे किस्तों में दस लाख रुपये ले लिए और साथ ही उसका मेडिकल भी करवाया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने कहा कि जसदीप सिंह के कहने पर उसने उसके रिश्तेदार के खाते में पांच लाख 25 हजार रुपये डाल दिए। इसी तरह कई किस्तों ने उक्त आरोपियों ने उससे दस लाख रुपये से ज्यादा रकम ले ली। लेकिन इसके बाद न तो उसे बाहर ही भेजा और न ही उसके दस लाख रुपये लौटा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed