फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Temporary teachers' meeting with Education Secretary going inconclusive, preparations to besiege

बेनतीजा रही शिक्षा सचिव के साथ अस्थायी अध्यापकों की बैठक

Fri, 23 Jul 2021 02:24 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 02:24 AM IST
विज्ञापन
Temporary teachers' meeting with Education Secretary going inconclusive, preparations to besiege
मोहाली। पंजाब के 13 हजार कच्चे (अस्थायी) अध्यापकों को पक्का (स्थायी) करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के सचिव से वीरवार को हुई बैठक बेनतीजा रही और उन्हें फिर से निराशा हाथ लगी है। वहीं, इसी मामले में लिखित आश्वासन के बावजूद शिक्षा मंत्री के साथ उनकी बैठक भी वीरवार को नहीं हो सकी। हालांकि यह बैठक शिक्षा सचिव के साथ हुई, जो बेनतीजा रही। अब कच्चे अध्यापक मंत्रियों सहित पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू का घेराव करने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह कच्चे अध्यापक बीते डेढ़ महीने से मोहाली में शिक्षा विभाग के मुख्यालय के बाहर स्थायी करने की मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। बुधवार को इन्होंने चंडीगढ़ में सीएम आवास की ओर नारेबाजी करते हुए कूच किया था। लेकिन पुलिस बल की सख्ती के कारण यह सीएम को नहीं मिल पाए। हालांकि वीरवार को इन्हें शिक्षा मंत्री, प्रिंसिपल सेक्रेटरी टू सीएम, शिक्षा सचिव और वित्त सचिव के साथ बैठक करवाने का आश्वासन दिया गया था। जबकि इस दौरान मोहाली पुलिस के साथ इनका टकराव भी हुआ और कच्चे अध्यापक बैरिकेड्स तोड़कर चंडीगढ़ में प्रवेश कर गए थे। लेकिन चंडीगढ़ पुलिस ने इन्हें रोक लिया था। जिसके बाद कच्चे अध्यापकों को वीरवार को बैठक के लिए लिखित आश्वासन दिया गया था।
विज्ञापन

वीरवार को बैठक के बाद कच्चे अध्यापकों की अगुवाई कर रहे दविंदर सिंह संधू और अजमेर सिंह औलख ने कहा कि सरकार उन्हें गुमराह कर रही है। संधू ने कहा कि अब कैबिनेट मंत्रियों और पंजाब कांग्रेस के नवनियुक्त प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू और चार कार्यकारी प्रधानों का घेराव किया जाएगा। इसके लिए जल्द ही विस्तृत रणनीति तैयार की जाएगी। पक्के होने की मांग कर रहे पंजाब के कच्चे अध्यापक पिछले करीब डेढ माह से शिक्षा विभाग के बाहर धरने पर बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed