फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Teenagers including a girl raped, police registered a case

Mohali News: बच्ची समेत किशाेरी से दुष्कर्म, पुलिस ने मामला किया दर्ज

Tue, 10 Jun 2025 11:39 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Teenagers including a girl raped, police registered a case
मोहाली। जिले में दो अलग-अलग थानों के अंतर्गत क्षेत्रों में बच्ची समेत एक किशोरी से दुष्कर्म करने मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी किसी भी मामले में गिरफ्तारी नहीं हुई है। एक मामले में चार साल की मासूम बच्ची और दूसरे में 14 साल की किशोरी से के साथ दुष्कर्म किया गया है। किशोरी के गर्भवती होने के बाद मामले का खुलासा हुआ।
विज्ञापन


सदर खरड़ के अंतर्गत पड़ते क्षेत्र में चार साल की मासूम के साथ उसी के पड़ोसी ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान प्रमोद कुमार के रूप में हुई है। आरोपी की मां ने पुलिस को शिकायत दी कि उसकी बेटी आंगन में खेल रही थी। आरोपी उसे चीज दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची वापस आई तो वह काफी रो रही थी। जांच करने पर पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। उन्होंने तुरंत सदर खरड़ पुलिस को इसकी सूचना दी जिसके बाद बच्ची का मेडिकल करवाया गया। पुष्टि होने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी वारदात सिटी कुराली थाने के अंतर्गत हुई। 14 साल की किशोरी के साथ एक दुष्कर्म करने वाले आरोपी की पहचान साहिल के रूप में हुई है। आरोपी ने नाबालिग को बहला फुसला कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी गर्भवती हो गई। जब उसके पेट में दर्द हुई तो उसने अपनी मां को बताया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने बताया कि वह गर्भवती है। किशोरी की मां ने पुलिस को मामले की शिकायत दी जिसके बाद आरोपी साहिल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed