फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Team arrived for evaluation of Derabassi government college

Mohali News: डेराबस्सी के सरकारी कॉलेज के मूल्यांकन के लिए पहुंची टीम

Mon, 19 Feb 2024 02:54 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Team arrived for evaluation of Derabassi government college
डेराबस्सी। सरकारी कॉलेज में नेक पीयर टीम ने दो दिवसीय दौरा कर गुणात्मक पहलुओं का मूल्यांकन किया। 15 और 16 फरवरी को दो दिवसीय दौरे पर कॉलेज पहुंचे नेक पीयर टीम के चेयरपर्सन काकातीय यूनिवर्सिटी तेलंगाना के पूर्व वीसी डॉ. खाजा अल्ताफ हुसैन थे, जिनके साथ कोऑर्डिनेटर सदस्य के रूप में साहित्य विभाग, बंगलूरू यूनिवर्सिटी के प्रो. डोमिनिक डेविडप्पा और सदस्य के रूप में धनवते नेशनल कॉलेज, नागपुर के प्रिंसिपल डॉ. जयवंत वदाते थे। बता दें कि इससे पहले 2004 और 2016 में कॉलेज में ''नेक पीयर टीम विजिट'' कर चुकी है। टीम का 15 फरवरी को सुबह कॉलेज पहुंचने पर प्रिंसिपल डाॅ. सुजाता कौशल, स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा स्वागत पंजाब की विरासती शैली में ढोल बजाकर और गीत गाकर किया गया। इन दो दिनों में नेक पीयर टीम की ओर से आयोजित मूल्यांकन की शुरुआत प्रिंसिपल और नेक कोऑर्डिनेटर की प्रेजेंटेशन के साथ हुई। पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से नेक पीयर टीम को कॉलेज के बुनियादी ढांचे और पिछले 5 वर्षों में शैक्षणिक/सह-शैक्षणिक स्तर पर विकास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके बाद टीम ने विभिन्न विभागों में जाकर वास्तविक स्थितियों का जायजा लिया और शिक्षकों से बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने सभी लैब व विभागों में उपलब्ध सुविधाओं व उपकरणों की जानकारी ली। उन्होंने कॉलेज के छात्रों, शिक्षण कर्मचारियों, गैर-शिक्षण कर्मचारियों और कॉलेज के पूर्व छात्रों के साथ बैठकें भी कीं। कॉलेज के पूर्व विद्यार्थियों की नेक पीयर टीम के साथ हुई बैठक में डेराबस्सी के हलका विधायक कुलजीत सिंह रंधावा जो कॉलेज के छात्र थे वे भी शामिल हुए। शाम को नेक टीम के लिए आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और कॉलेज शबद से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने मंच पर गिद्दा, जिंदुआ, सम्मी लोक नृत्य, हीर गायन और छल्ला लोक गीत के माध्यम से पंजाब के सांस्कृतिक माहौल को जीवंत कर दिया।
विज्ञापन

नेक पीयर टीम का दो दिवसीय दौरा एक एग्जिट मीटिंग के साथ समाप्त हुआ, जिसमें नेक पीयर टीम की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट प्रिंसिपल डॉ. सुजाता कौशल को सौंप दी गई। टीम के चेयरपर्सन डाॅ. खाजा अल्ताफ हुसैन ने प्रिंसिपल और स्टाफ को भविष्य में कॉलेज को और बड़ी उपलब्धियों तक ले जाने की कामना की। प्रिंसिपल डाॅ. सुजाता कौशल ने कहा कि नेक पीयर टीम के इस दो दिवसीय दौरे ने पूरे कॉलेज स्टाफ को एक नए जोश और ताकत से भर दिया है। उन्होंने अपनी चर्चाओं और सुझावों के माध्यम से कॉलेज को आगे ले जाने की दिशा दिखाने के लिए नेक पीयर टीम को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed