फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Teachers protest in Mohali of Punjab

मोहाली: संघर्ष कर रहे टीचरों ने सड़क पर गुजारी पूरी रात, आज होगी शिक्षा मंत्री से मुलाकात

Thu, 17 Jun 2021 09:09 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Jun 2021 09:09 AM IST
सार

पंजाब के स्कूलों में तैनात करीब 13000 कच्चे टीचर काफी समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। योग्यता पूरी रखने के बावजूद उन्हें स्थाई टीचरों से कम वेतन दिया जाता है। कई जगह तो दर्जा चार मुलाजिमों से कम वेतन मिल रहा है।

विज्ञापन
Teachers protest in Mohali of Punjab
मोहाली में धरना दे रहे शिक्षकों रात को सड़कों पर सोए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नौकरी पर पक्का होने की मांग को लेकर संघर्ष पर चल रहे कच्चे टीचरों ने बुधवार पूरी रात खुले आसमान के नीचे गुजारी । महिला और पुरुष टीचर सड़कों पर सोए। जो टीचर पेट्रोल की बोतल लेकर शिक्षा विभाग की छत पर चढ़े हुए थे, वह भी पूरी रात नीचे नहीं उतरे।

विज्ञापन


शिक्षकों का कहना है कि अब तो अपने हक लेकर जाएंगे वरना इसी तरह उनका संघर्ष जारी रहेगा। वहीं देर रात जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कैप्टन संदीप संधू से खन्ना में टीचरों की मीटिंग करवाई। इसके बाद गुरुवार को शिक्षा विभाग में शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव से टीचरों की मीटिंग तय करवा दी गई।  
विज्ञापन



पंजाब के स्कूलों में तैनात करीब 13000 कच्चे टीचर काफी समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। योग्यता पूरी रखने के बावजूद उन्हें स्थाई टीचरों से कम वेतन दिया जाता है। कई जगह तो दर्जा चार मुलाजिमों से कम वेतन मिल रहा है। महंगाई के इस दौर में टीचरों को अपना परिवार पालना मुश्किल हो गया है। ऐसे में टीचर बुधवार को मोहाली फेस 8 में इकट्ठे हुए थे। इसके बाद मौका पाकर कुछ टीचर पेट्रोल की बोतल लेकर शिक्षा विभाग की बिल्डिंग पर चढ़ गए। एक महिला टीचर ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। रात तक हालात गंभीर बने हुए थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


आखिर में जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार कैप्टन संदीप संधू से खन्ना में टीचरों की मीटिंग करवाई। इसके बाद तय हुआ कि गुरुवार को शिक्षा विभाग में शिक्षा मंत्री और शिक्षा सचिव से टीचरों की मीटिंग होगी। इसके बाद ही टीचर अपने संघर्ष की आगामी रुपरेखा तय करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed