फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Taxi track to be built at Chandigarh International Airport, will increase flight landing capacity

चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बनेगा टैक्सी ट्रैक, बढ़ेगी फ्लाइट लैंडिंग की क्षमता

Sat, 04 Jul 2020 12:57 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Taxi track to be built at Chandigarh International Airport, will increase flight landing capacity
जीरकपुर। अब मोहाली में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर टैक्सी ट्रैक बनाने की योजना पर काम शुरू होने वाला है। टैक्सी ट्रैक यानी हवाई पट्टी के एकदम साथ से निकला हुआ एक ऐसा ट्रैक होता है जिसमें हवाई जहाज लैंड होने के बाद इस ट्रैक पर खड़े होते हैं। मोहाली में चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इस टैक्सी ट्रैक के बनने के साथ ही यहां पर विमानों की लैंडिंग क्षमता में भी बढ़ोतरी हो जाएगी।
विज्ञापन

लॉकडाउन से पहले यहां रोजाना 41 फ्लाइट्स उतरती थीं। अब फ्लाइट्स की संख्या घटकर 26 रह गई है। हालांकि एयरपोर्ट पूरी तरह से आपरेशनल होने के बाद यहां 55 फ्लाइट्स हो जाएंगी।
विज्ञापन

ऐसे में टैक्सी ट्रैक की उपयोगिता ज्यादा होगी। लॉकडाउन के कारण यहां पर काम शुरू नहीं हो सका था, पर अब जल्द ही यहां काम शुरू होने की संभावना है।
चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर करीब नौ सौ मीटर का टैक्सी ट्रैक बनेगा। इसके लिए काम अलाट कर दिया गया है। अब जल्द ही यहां पर काम शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट के सीईओ अजय कुमार ने बताया कि टैक्सी ट्रैक बनाने के साथ ही यहां ज्यादा विमान कम समय में उतर सकेंगे। एक विमान के आने पर वह टैक्सी ट्रैक पर आ जाएगा और उसके बाद पार्किंग एरिया में चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर पार्क करने के लिए सदर्न टैक्सी ट्रैक का काम शुरू हो गया है। वास्तव में यहां पर कुल 8 पार्किंग-वे हैं और 5 और नए बनाए जाने हैं। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की बात करें तो यहां पर अभी सिर्फ दोे अंतरराष्ट्रीय उड़ाने हैं और जल्द ही एक और उड़ान शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed