{"_id":"66a05c614f06d630fb06e344","slug":"taxi-robbery-incidents-increased-in-mohali-car-looted-at-gunpoint-in-balongi-mohali-news-c-71-1-mli1004-117273-2024-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मोहाली में टैक्सी लूट की वारदातें बढ़ीं, बलौंगी में गन पॉइंट पर लूटी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मोहाली में टैक्सी लूट की वारदातें बढ़ीं, बलौंगी में गन पॉइंट पर लूटी कार
विज्ञापन
मोहाली। शहर में आए दिन वाहन लुटेरे टैक्सी लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। यह पहले टैक्सी बुक करते हैं और इसके बाद मौका देखकर हथियार के बल पर चालकों से कार लूटकर फरार हो जाते हैं। ऐसा ही मामला सोमवार की रात भी सामने आया है। इसमें बलौंगी एरिया से चार अज्ञात लुटेरों ने एक टैक्सी चालक से गन प्वाइंट पर उसकी कार और कैश लूट लिया और फरार हो गए। यह मोहाली में ऐसी पहली वारदात नहीं है जिसमें टैक्सी चालक को गन प्वाइंट पर लूटा गया है। इससे पहले भी मोहाली जिले में ऐसी कई वारदातें हो चुकी हैं जिसमें टैक्सी चालकों को लूटा जा रहा है। जांच में सामने आया है कि इन बदमाशों के लिए टैक्सी चालक आसान टारगेट होते हैं। किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने के लिए अपराधियों को हथियार व वाहन की जरूरत होती है। हथियार उन्हें मध्यप्रदेश से मुहैया करवाए जा रहे हैं और वारदात को अंजाम देने के लिए वह टैक्सी बुक करवाते हैं और बाद में उसे सुनसान जगह देखकर लूट लेते हैं।
सोमवार की रात बलौंगी में टैक्सी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। कैब चालक मनिंदर सिंह से गन प्वाइंट पर चार लुटेरे उसकी टैक्सी व 2500 रुपये कैश लूटकर फरार हो गए। गाड़ी में उसका मोबाइल फोन था जो कार के साथ चला गया। बलौंगी थाने में मनिंदर सिंह के बयान पर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ बीएनएस की धारा 115, 137(2), 308 (2), 351 (2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस लुटेरों की तलाश कर रही है। वारदात के आसपास सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
मनिंदर के बताने अनुसार सुबह करीब 4 बजे इंडस्ट्रियल एरिया से एक राइड बुक हुई थी। जब वह लोकेशन पर पहुंचा तो वहां चार युवक खड़े थे। चारों कैब में बैठे और जब वह चप्पड़चिड़ी के पास पहुंचे तो एक सुनसान जगह पर युवक ने पिस्टल निकाल कर उस पर तान दी और उसे गाड़ी से नीचे उतरने के लिए कहा। जिसके बाद वह उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
12 जुलाई को चाकू की नोक पर लूटी थी कार
12 जुलाई को भी एरोसिटी एरिया में एक टैक्सी कार लूटी थी। आरोपी धरमिंदर व लक्की उर्फ काला ने जीरकपुर से इन ड्राइव एप्प के माध्यम से कैब बुक करवाई। कैब की बुकिंग मेनपाल सिंह निवासी खुड्डा अलीशेर चंडीगढ़ के रहने वाले के पास पहुंची। मेनपाल मूल रूप में जिला करनाल हरियाणा के गांव राडा का रहने वाला है और टैक्सी चलाने का काम करता है। मेनपाल ने दोनों आरोपियों को अपनी स्विफ्ट डिजायर कार में जीरकपुर से बिठाया और मोहाली की ओर चल पड़ा। एयरपोर्ट रोड पर आईटी क्षेत्र में काले ने मेनपाल के चाकू मारकर उसे घायल कर दिया और उसकी कार लेकर फरार हो गए। इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ आईटी सिटी थाने में बीएनएस की धारा 109, 140, 303 (2), 308 (2), 310 व आम्र्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। इन्हीं दोनों आरोपियों ने जून माह में जीरकपुर एरिया में भी हथियार की नोक पर एक क्रेटा कार लूटी थी।
पिछले साल दिसंबर में भी टैक्सी चालक की लूटी थी कार
शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह कैब कंपनी में टैक्सी चालक है। 20 नवंबर को रात करीब डेढ़ बजे सेक्टर-68 मोहाली से खरड़ तक के लिए बुकिंग आई थी। जब वह मौके पर पहुंचा तो चार युवक उसका इंतजार कर रहे थे। वह गाड़ी में बैठे और वह उन्हें लेकर खरड़ के लिए निकल गया। खरड़ बस स्टैंड के सामने पहुंचने पर ड्राइवर के साथ आगे वाली सीट पर बैठे युवक ने पिस्टल निकाली और उस पर तान दी। पीछे बैठे युवक ने उसकी गर्दन पकड़ी और उसे गाड़ी चलाने को कहा। लुटेरे उसे पंजाब के फगवाड़ा एरिया ले गए, जहां उन्होंने उसके दोनों फोन व पर्स छीन लिया। बाद में उसे नकोदर रोड पर सुल्तानपुर के पास एक सुनसान एरिया में गाड़ी से उतारा और उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। इस मामले की शिकायत उसने जालंधर थाने में दी, जहां पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला खरड़ पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। खरड़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।