फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Taxes complete, amenities incomplete, Nabha-Pabhat road turns deadly

Mohali News: टैक्स पूरा-सुविधाएं अधूरी, नाभा-पभात रोड बनी जानलेवा

Sun, 22 Mar 2026 02:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Taxes complete, amenities incomplete, Nabha-Pabhat road turns deadly
जीरकपुर। ए-क्लास श्रेणी में शामिल और प्रदेश की सबसे समृद्ध नगर परिषदों में शामिल जीरकपुर की जमीनी हकीकत एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर के व्यस्ततम नाभा-पभात रोड पर, खासकर हाईलैंड पार्क हाईराइज सोसाइटी के सामने की बदहाल सड़क लोगों के लिए रोजाना परेशानी और खतरे का सबब बन चुकी है। सभी प्रकार के टैक्स समय पर अदा करने के बावजूद स्थानीय निवासियों को टूटी-फूटी और गहरे गड्ढों वाली सड़क से गुजरने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आए दिन वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं, जबकि दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह मार्ग जानलेवा साबित हो रहा है। हाल ही में हुई बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर गया। इससे सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती और हादसों का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। बीते दो दिनों में कई लोग फिसलकर चोटिल भी हो चुके हैं। यह मार्ग दर्जनों रिहायशी सोसाइटियों को जोड़ता है, जहां हजारों परिवार निवास करते हैं। रोजाना स्कूली बच्चों की बसें, दफ्तर जाने वाले लोग, व्यावसायिक वाहन और स्थानीय निवासी इसी रास्ते से आवाजाही करते हैं। सड़क की जर्जर हालत के कारण सुबह और शाम के समय ट्रैफिक जाम की स्थिति भी आम हो गई है।
विज्ञापन



सोसाइटियों ने खुद करवाई थी अस्थायी मरम्मत
अगस्त 2025 में विभिन्न संगठनों ने मिलकर अपने स्तर पर चंदा इकट्ठा किया और सड़क की अस्थायी मरम्मत करवाई थी, ताकि लोगों को राहत मिल सके। इसके बावजूद नगर परिषद की तरफ से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया। -राजीव कक्कड़, अध्यक्ष, हाईलैंड पार्क हाईराइज रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना भी जोखिम भरा हो गया है। बुजुर्गों और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। -ललित भारद्वाज, अध्यक्ष, रिवरडेल अपार्टमेंट्स


यह सड़क अब हादसों का प्रमुख कारण बन चुकी है। यदि जल्द निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ तो बड़ा हादसा हो सकता है। - एचएल अरोड़ा, अध्यक्ष, मिस्ट आर्केड सोसाइटी

इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। इससे उड़ती धूल दुकानदारों और स्थानीय निवासियों के लिए नई मुसीबत बन गई है। धूल प्रदूषण के कारण लोगों को सांस संबंधी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ रहा है। -संदीप सलवान, अध्यक्ष, लीफ स्टोन सोसाइटी


नाभा-पभात रोड के निर्माण को लेकर सफाई कार्य शुरू करवा दिया गया है। अगले दो-तीन दिन में सड़क निर्माण का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू हो जाएगा। एक माह के भीतर सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही सड़क को पहले से अधिक चौड़ा भी किया जाएगा। इससे ट्रैफिक समस्या से भी राहत मिलेगी। -परविंदर सिंह भट्टी, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद जीरकपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed