फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Tanya Miss and Shreyansh became Mr Chandigarh-2021

तान्या मिस और श्रेयांश बने मिस्टर चंडीगढ़-2021

Mon, 30 Aug 2021 02:44 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 30 Aug 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Tanya Miss and Shreyansh became Mr Chandigarh-2021
जीरकपुर। कोरोना काल के बाद पहली बार मिस्टर एंड मिस चंडीगढ़-2021 और ऐरा फेशन अवॉर्ड शो का आयोजन एक होटल में आयोजित किया गया। इसमें बॉलीवुड कलाकार शिखा सिन्हा और तनवीर हाशमी ने खास तौर पर मुंबई से पहुंचकर शिरकत की। इस अवसर पर तान्या ने मिस और श्रेयांश ने मिस्टर चंडीगढ़-2021 का टाइटल अपने नाम किया। जबकि फर्स्ट रनर अप का खिताब मिस्टर गुरप्रीत और मिस समीक्षा ने जीता। इसी तरह सेकेंड रनर अप मिस्टर रोहित और मिस ज्योति परमार रहीं।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुंबई से आए मेहमानों ने युवा मॉडल्स को ग्रूमिंग के टिप्स दिए और कहा कि मॉडलिंग और एक्टिंग में सकारात्मक सोच ही सफलता की कुंजी है। इस मौके पर मीत संधू के साथ मिस्टर एंड मिस चंडीगढ़-2021 का चुनाव करने के लिए सुजाता शर्मा, रोमी घई और जानकी मुखी को ज्यूरी की टीम में शामिल किया गया था। जबकि यादवी नंदा ब्रांड एंबेसडर के तौर पर मौजूद रहीं। इनके अलावा शो स्टॉपर में नम्रता मलिक और कुसुम यादव भी शामिल थीं। सेलिब्रिटी गेस्ट में आरती चंद्रा, नवनीत दीक्षित, मालती अरोड़ा और गेस्ट ऑफ ऑनर में डॉ. निधि गोयल, डॉ. शिखा अग्रवाल, कंवलजीत कौर, सिंगर देवकांत और सृष्टि ठाकुर, मेकअप की जिम्मेदारी रूपसी मेकओवर, जेसिका गुप्ता मेकओवर ने संभाली थी। इस शो में एंकरिंग विक्रम कुमार ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed