{"_id":"693db2cec34e1e40e2020101","slug":"talwara-dominates-chrysanthemum-show-mansehaj-singh-and-khushi-singh-do-wonders-mohali-news-c-71-1-mli1012-136806-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: गुलदाउदी शो में तलवाड़ा का दबदबा, मनसेहज सिंह और खुशी सिंह ने किया कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: गुलदाउदी शो में तलवाड़ा का दबदबा, मनसेहज सिंह और खुशी सिंह ने किया कमाल
विज्ञापन
मोहाली। सेक्टर-71 स्थित जितेंद्रवीर सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चौथे गुलदाउदी शो का उद्घाटन समारोह हुआ। यह कार्यक्रम विद्या भारती के तत्वावधान में बच्चों में प्रकृति, संस्कृति और सामुदायिक भागीदारी की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से हुआ।
एम्मार ग्रुप के निदेशक दीपक मखीजा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। विद्या भारती उत्तर क्षेत्र के संगठन सचिव वीके नड्डा ने बच्चों में गुरु-शिष्य परंपरा और मूल्य आधारित पालन-पोषण की आवश्यकता पर जोर दिया।
एसके अत्री ने बच्चों में स्वदेशी भावना विकसित करने और ओम प्रकाश मनौली के प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि दीपक मखीजा ने शिक्षकों और अभिभावकों से कहा कि बच्चों की अंतर्निहित प्रतिभा को कम उम्र में पहचानना और उसका पोषण करना जिम्मेदार नागरिक बनाने में मदद करता है।
विज्ञापन
क्षेत्रीय समन्वयक ओम प्रकाश मनौली ने गुलदाउदी के औषधीय और सांस्कृतिक महत्व के बारे में बताया और कहा कि यह पहल भाईचारे, सामाजिक सद्भाव और सामुदायिक बंधन को मजबूत करती है।
कुदरत के रंग गुलदाउदी के संग विषय पर प्रतियोगिता के विजेता
- पहला स्थान: मनसेहज सिंह – सर्वहितकारी विद्या मंदिर, तलवाड़ा
- दूसरा स्थान: खुशी सिंह – सर्वहितकारी विद्या मंदिर, तलवाड़ा
- तीसरा स्थान: अक्षिता – सेंट जेवियर्स स्कूल, सेक्टर 71, मोहाली
सांत्वना पुरस्कार:
- अवंतिका – सर्वहितकारी विद्या मंदिर, डेरा बसी
- नवकिरण – पैरागॉन स्कूल, सेक्टर 71