फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Taking money from the shopkeeper by telling himself policeman

मोहाली : दबंगई... खुद को पुलिसवाला बताकर दुकानदार की जेब और गल्ले से निकाल लिए पैसे

Fri, 04 Jun 2021 01:58 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 01:58 AM IST
विज्ञापन
Taking money from the shopkeeper by telling himself policeman
जीरकपुर। अपने आपको पुलिस वाला बताकर दुकानदार से मारपीट और उसके गल्ले से पैसे निकालने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अभी आरोपी को तलाश कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में साहिल भारद्वाज निवासी राजपुरा एक्सटेंशन ने बताया कि उसकी सिग्मा सिटी चौक लोहगढ़ में जूतों और रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। 26 मई की सुबह करीब 10 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। एक युवक दुकान के बाहर मोटरसाइकिल खड़ा कर दुकान में आया और बोला कि मैं जीरकपुर पुलिस का मुलाजिम हूं। मेरे पिता और भाई भी पुलिस में अधिकारी हैं। इसके बाद वह धमकाते हुए कहने लगा कि तुमने अपनी दुकान सरकार के आदेश का उल्लंघन करके खोल रखी है।
विज्ञापन

इसके बाद वह एकदम तैश में आ गया और उसको बुरा भला बोलने लगा। इसके बाद उसने मेरी जेब से 5000 और गल्ले में रखे हुए 5500 रुपये निकाल लिए। मैंने इसका विरोध किया तो उसने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकियां देते हुए मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने बताया कि इस घटना से वह काफी डर गया था और किसी को नहीं बताया। कुछ दिन बाद जब वह एक जून को वीआईपी रोड पर किसी काम से गया तो वहीं व्यक्ति मोटरसाइकिल पर घूम रहा था।
उसे देखकर मैंने सोचा कि वह किसी और को अपना शिकार न बना ले। इस पर मैंने हौसला कर इसकी शिकायत जीरकपुर थाने को दे दी।
थाना जीरकपुर के जांच अधिकारी ने बताया कि शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed