फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sword attack on personal gunman, one accused arrested

Mohali News: निजी गनमैन पर तलवार से हमला, एक आरोपी गिरफ्तार

Wed, 28 Jan 2026 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Sword attack on personal gunman, one accused arrested
मोहाली। जीरकपुर के पभात रोड स्थित सब्जी मंडी क्षेत्र में शुक्रवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब एक निजी ज्वैलरी शोरूम में तैनात गनमैन पर तलवारों से जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में गनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि आरोपी उसकी 12 बोर की सरकारी राइफल छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने एक आरोपी शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में छापेमारी जारी है। घायल की पहचान गुरमुख सिंह (52) निवासी राजपुरा पटियाला के रूप में हुई है, जो वर्तमान में एकेएस कॉलोनी जीरकपुर में रह रहा था। वह कोसमो मॉल स्थित कृष्णा ज्वैलर्स में निजी गनमैन के तौर पर तैनात था। पीडि़त के अनुसार 25 जनवरी को शाम करीब सवा 6 बजे वह मोटरसाइकिल पर ड्यूटी के लिए जा रहा था। पभात रोड पर आर्मी ढाबे के पास ट्रैफिक जाम के दौरान पीछे से पहुंचे उसके ससुर शेर सिंह और तीन-चार नकाबपोश युवकों ने उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। राहगीरों की मदद से घायल को जीएमसीएच सेक्टर-32 चंडीगढ़ में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed