फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Suspicion of being gangster in societies, police will run search operation

सोसायटियों में गैंगस्टर होने का शक, पुलिस चलाएगी सर्च अभियान

Mon, 20 Jun 2022 02:12 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Suspicion of being gangster in societies, police will run search operation
मोहाली। शहर और इसके आसपास के इलाकों से पकडे़ जा रहे गैंगस्टरों के मामलों को देखते हुए हाउसिंग सोसायटियों में रह रहे लोग घबराए हुए हैं। इलाके में कब गोली चल जाए किसी को पता नहीं। हाल ही में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के सिलसिले में जिला पुलिस ने सोसायटियों में सर्च अभियान शुरू किया था। इसके बाद पुलिस का ध्यान हटते ही लोगों को फिर से वहीं डर सताने लगा है। अब पुलिस सोमवार से शहर की हाउसिंग सोसायटियों में सर्च अभियान शुरू करेगी। पुलिस को संदेह है कि वहां किराएदार के तौर पर गैंगस्टर हो सकते हैं। ऐसे में लोगों से टेनेंट वेरिफिकेशन पर जोर दिया जा रहा है। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से पुलिस ने मोहाली सिटी-1 और सिटी-2 के इलाकों में किराएदारों की वेरिफिकेशन का अभियान शुरू किया था। हाल ही में मोहाली की जलवायु टावर सोसायटी में पुलिस टीम ने छापामारी के दौरान करीब आठ संदिग्धों को हिरासत में लिया था। एक सोसाइटी से हथियार मिलने के बाद से लोगों में सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन

आज से शुरू होगा सर्च अभियान
फेज-11 के एसएचओ गगनदीप सिंह ने बताया कि वह टीम के साथ कल सुबह से अपना आपरेशन शुरू करेंगे। पुलिस के साथ हर थाना पुलिस के साथ एंटी रायड पुलिस एआरपी की टीम होगी, जो सोसायटियों में जाकर घरों में किराएदारों के बारे में पता लगाएगी। एसएसपी के आदेशों पर सब डिविजन सिटी-1 और सब डिविजन सिटी-2 के अंतर्गत आने वाले सभी इलाकों में किराएदारों के बारे में जानकारी ली जाएगी। इनमें गमाडा, पुडा, बीएसएनएल सोसायटी, सेक्टर-66 सोसायटी में सर्च अभियान फिर से शुरू किया जाएगा। उधर, मट्टोर सहित अन्य थाना प्रभारियों से संपर्क किया और अभियान तेज करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed