फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Suspected dengue patient died in Mohali 46 new infected found

मोहाली में बढ़ रहा डेंगू का प्रकोप: 30 साल की युवती ने गंवाई जान, 46 लोग नए संक्रमित मिले

Tue, 05 Oct 2021 01:47 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 05 Oct 2021 01:47 AM IST
सार

पंजाब के मोहाली में डेंगू तेजी से पैर पसार रहा है। जिले में अब तक 482 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं पांच लोगों की मौत हो चुकी है। तीन मरीजों की हालत गंभीर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करना पड़ा।

विज्ञापन
Suspected dengue patient died in Mohali 46 new infected found
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोहाली में डेंगू का संकट लगातार गहराता जा रहा है। सोमवार को डेंगू संदिग्ध एक 30 वर्षीय युवती की मौत हो गई। इसके साथ ही अब तक डेंगू से होने वाली यह 5वीं मौत है। वहीं, 46 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ जिले में अब तक डेंगू के 482 केस सामने आ चुके हैं। 

विज्ञापन


जिला एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. विक्रांत नागरा ने इसकी पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों के आसपास साफ पानी जमा न होने दें। शरीर को पूरी तरह से ढकने वाले कपड़े पहनें और अगर किसी को भी बुखार आता है और उसे डेंगू के लक्षण लगते हैं तो तुरंत अस्पताल में पहुंचकर अपना इलाज करवाएं। सरकारी अस्पतालों में डेंगू का इलाज बिल्कुल मुफ्त होता है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- लुधियाना: किसान ने फांसी लगा दी जान, सुसाइड नोट में लिखा- लखीमपुर घटना को बर्दाश्त नहीं कर सका
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में डेंगू का कहर बढ़ता जा रहा है। सोमवार को जहां अमर अस्पताल में एक 30 वर्षीय युवती की डेंगू से मौत हुई है। वहीं, जिले के अस्पतालों में डेंगू के 91 संदिग्ध मरीज पहुंचे हैं। इनमें से 46 लोगों डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, तीन मरीजों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है।


बता दें कि मात्र पांच दिन में अब तक 168 केस सामने आ चुके हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी खुद मान रहे हैं कि डेंगू के पीड़ित बढ़ने से स्थिति बिगड़ रही है। लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरे इलाके में सक्रिय हैं। एक तरफ जहां स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर सर्वे कर जांच कर रही हैं। वहीं, डेंगू से बचाव के लिए फॉगिंग और स्प्रे की प्रक्रिया भी चल रही है। 

इस संबंध में डीसी ईशा कालिया ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ एक बैठक की है। उन्होंने कहा कि इस जानलेवा बीमारी को हलके में न लिया जाए। याद रहे है कि पूरे पंजाब में मोहाली में डेंगू के हर साल अधिक केस आते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी देने के लिए बाकायदा कई तरह के कार्यक्रम चलाए जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed