फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sukh Enclave in Mohali is facing a basic infrastructure crisis.

Mohali News: बुनियादी सुविधाओं के संकट से जूझ रहा मोहाली का सुख एनक्लेव

Thu, 25 Dec 2025 12:49 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Sukh Enclave in Mohali is facing a basic infrastructure crisis.
खरड़/मोहाली। खरड़ स्थित सुख एनक्लेव वेलफेयर सोसाइटी के सैकड़ों परिवार इन दिनों बुनियादी सुविधाओं के अभाव में नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। सोसाइटी में सीवरेज का पानी घरों में घुसने, पीने के पानी की भारी किल्लत और बदहाल सड़कों से परेशान होकर निवासियों ने अब डीसी से गुहार लगाई है। उनके मांग पत्र में मुख्य रूप से 8 बड़े मुद्दे शामिल हैं। निवासियों के अनुसार, सीवरेज पाइप न होने के कारण गंदा और दूषित पानी हर रोज लोगों के घरों में वापस आ रहा है। इससे न केवल असहनीय बदबू फैल रही है, बल्कि बच्चों और बुजुर्गों में गंभीर बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। वेलफेयर सोसाइटी ने नगर निगम खरड़ के कार्यकारी अधिकारी से तुरंत नई सीवरेज पाइप बिछाने की मांग की है।
विज्ञापन


अंधेरे में डूबी सोसाइटी और जानलेवा सड़कें
सोसाइटी की मासिक बैठक में सड़कों की खस्ताहाल स्थिति पर भी गहरा रोष व्यक्त किया गया। पूरी सोसाइटी की सड़कों पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिससे आए दिन हादसे होते हैं। सोसाइटी के अंदर और हाईवे के पास स्ट्रीट लाइट्स न होने के कारण रात के समय अंधेरा छाया रहता है, जिससे चोरी और असामाजिक गतिविधियों का खतरा बढ़ गया है। अमायरा ग्रीन रोड के दो प्रमुख मोड़ों पर ट्रैफिक लाइट्स न होने से सड़क हादसों का डर बना रहता है।
विज्ञापन



नया वॉटर टैंक बनाने की मांग
बुनियादी ढांचे के साथ-साथ बुनियादी जरूरतें भी यहां दम तोड़ रही हैं। सोसाइटी में पीने के पानी की भारी कमी है, जिसके लिए जल विभाग से नया वॉटर टैंक बनाने की मांग की गई है। वहीं, बिजली विभाग के पुराने ट्रांसफार्मर बार-बार लोड बढ़ने के कारण जल रहे हैं। निवासियों ने मांग की है कि पुराने ट्रांसफार्मर हटाकर आधुनिक और ज्यादा क्षमता वाले नए ट्रांसफार्मर लगाए जाएं ताकि अघोषित बिजली कटौती से राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed