{"_id":"690e49c51131d0602400eec1","slug":"students-were-shown-the-harmful-effects-of-drugs-in-an-awareness-program-mohali-news-c-71-1-mli1012-135391-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दिखाए ड्रग्स के घातक परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: जागरूकता कार्यक्रम में विद्यार्थियों को दिखाए ड्रग्स के घातक परिणाम
विज्ञापन
मोहाली। नशे की लत के दुष्प्रभावों के प्रति युवाओं को जागरूक करने के उद्देश्य से डॉ. इंद्र कौर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रतन प्रोफेशनल कॉलेज, सेक्टर-79, सोहाना, में 23वें सेमिनार का आयोजन किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में नर्सिंग डिग्री कोर्स और पैरामेडिकल कोर्स के 130 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
सेमिनार की शुरुआत एक लघु फिल्म के प्रदर्शन से हुई, जिसमें नशीली दवाओं के सेवन के गंभीर परिणाम दिखाए गए। इसके बाद ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश अग्रवाल ने नशे के दुरुपयोग जैसे महत्वपूर्ण विषय पर एक व्याख्यान दिया। सेवानिवृत्त लेक्चरर पारस राम मित्तल ने भी विद्यार्थियों के साथ अपने अनुभव आधारित महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
बीएड कॉलेज के प्रिंसिपल पुष्करित गुप्ता ने बीएससी नर्सिंग और पैरामेडिकल प्रशिक्षुओं तक पहुंचने के लिए ट्रस्ट का आभार व्यक्त किया और इच्छा जताई कि ऐसे सेमिनार नियमित रूप से आयोजित किए जाने चाहिए। कॉलेज के डायरेक्टर सुंदर लाल अग्रवाल और वाइस प्रिंसिपल नवनीत ने भी युवाओं के कल्याण के लिए ट्रस्ट की इस पहल की सराहना की और इस नेक कार्य में अपना समर्थन दिया।