फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Students were made aware in the anti-drug and traffic awareness seminar.

Mohali News: नशा विरोधी और ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार में विद्यार्थियों को किया जागरूक

Mon, 08 Dec 2025 11:09 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
Students were made aware in the anti-drug and traffic awareness seminar.
मोहाली। सरदार बलदेव सिंह सरकारी स्कूल मजातड़ी में जिला पुलिस ने नशा विरोधी और ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार आयोजित किया। इसमें डीएसपी ट्रैफिक करनैल सिंह ने सेमिनार में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, ट्रैफिक नियमों का पालन करने और खेलों की ओर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हें बताया गया कि सड़क पर चलते समय गति नियंत्रित रखें, लाल बत्ती पार न करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का उपयोग करें, नशे में ड्राइविंग न करें और वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें। साथ ही विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि वाहन चलाते समय मोबाइल फोन इस्तेमाल करने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 184 के तहत 5,000 से 10,000 रुपये तक जुर्माना और 6 महीने तक की सजा हो सकती है, साथ ही 3 महीने के लिए लाइसेंस भी निलंबित किया जाएगा। इस मौके स्कूल की इंचार्ज नरिंदरपाल कौर, वोकेशनल टीचर सिमरनप्रीत सिंह और अन्य स्टाफ ने जागरूकता सेमिनार आयोजित करने पर पुलिस का धन्यवाद किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed