फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Strike against oil price hike

तेल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ दिया धरना

Tue, 09 Mar 2021 03:19 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 03:19 AM IST
विज्ञापन
Strike against oil price hike
डेराबस्सी। शिरोमणी अकाली दल की तरफ से बस अड्डे पर पंजाब की कांग्रेस सरकार के खिलाफ तेल की कीमतों में बढ़ोतरी व चुनाव वादे पूरे न करने के रोष में धरना दिया गया। इसका नेतृत्व पूर्व जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन कृष्णपाल शर्मा ने किया। इस दौरान अकालियों ने पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और सीएम के नाम नायब तहसीलदार जसबीर कौर को मांगपत्र भी दिया गया।
विज्ञापन

कृष्णपाल शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने 2017 चुनाव में लोगों के साथ वादे किए थे जो अभी पूरा नहीं किए गए। इनमें किसानों का पूर्ण कर्ज माफी का वादा शामिल है। नशों पर रोक लगाने का वादा किया गया था लेकिन, हालत पहले से भी खराब होते जा रहे हैं। डीजल, पेट्रोल व रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के कारण आम लोगों का गुजारा मुश्किल हो गया है। इस मौके पर रजिंद्र सिंह इस्सापुर, कुलदीप सिंह रंगी, रवींद्र सिंह भांखरपुर समेत अन्य नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed