फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Strictness in UP, now miscreants are committing crimes by bringing weapons from Madhya Pradesh

Mohali News: यूपी में सख्ती, अब मध्य प्रदेश से हथियार लाकर वारदात कर रहे बदमाश

Mon, 22 Jul 2024 07:10 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 07:10 AM IST
विज्ञापन
Strictness in UP, now miscreants are committing crimes by bringing weapons from Madhya Pradesh
मोहाली। जिले में पिछले पांच महीनों में 12 संगीन वारदातों को अंजाम दिया गया है। इन वारदातों में अब यूपी में सख्ती के बाद से मध्य प्रदेश से लाए हथियारों का इस्तेमाल किया गया है। मध्य प्रदेश पंजाब को अवैध हथियार मुहैया कराने का मुख्य रास्ता बन गया है। पाकिस्तान से पंजाब में आने वाले अवैध हथियारों की सप्लाई के बाद बड़ी संख्या में पहले उत्तर प्रदेश से हथियारों की सप्लाई की जाती थी, लेकिन अब मध्यप्रदेश में गैंगस्टरों और बदमाशों को टेस्टिंग करवा कर हथियार मुहैया कराए जाते हैं।जानकारी के मुताबिक पंजाब सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या की प्लानिंग अयोध्या में एक फार्म हाउस में हुई थी, जिसके बाद पंजाब पुलिस ने उत्तर प्रदेश से आने वाले अवैध हथियार के हर नेटवर्क को तोड़ दिया था। अब मध्य प्रदेश से बड़ी संख्या में .32 और .32 बोर की अवैध पिस्टल मुहैया करवाए जा रहे हैं। अवैध हथियारों के इस गठजोड़ को खत्म करने के लिए पंजाब पुलिस की एसटीएफ, एजीटीएफ और अन्य एजेंसियां काम कर रही है लेकिन उनके लिए यह एक बड़ी चुनौती है। मोहाली पुलिस ने पिछले साम महीने में 27 हथियार तस्करों से 34 अवैध पिस्टल व एक दोनाली बरामद की है। इनमें ज्यादातर हथियार मध्यप्रदेश से लाए गए हैं।
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के राजा सिंह से लाते थे हथियार

पहले तस्कर हथियार मध्य प्रदेश के राजा सिंह से लेकर आते थे। हाल ही में राजा सिंह को जालंधर की स्पेशल टीम ने गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सामने आया था कि राजा सिंह घर में ही हथियार बनाने का काम करता था। पुलिस ने इससे पहले भी बी और सी कैटेगरी के जतिंदर उर्फ जिंदी और पुनीत बैंस को काबू किया था। उनसे भी 11 हथियार बरामद किए थे। उनसे भी इसी माड्यूल का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन


25 हजार रुपये में मिल रहे कट्टे

अभी हाल में हथियारों सहित गिरफ्तार धरमिंदर सिंह ने पुलिस पूछताछ में खुलासा किया था कि वह मध्य प्रदेश में पड़ते रतना से 1 लाख रुपये में 5 पिस्टल और 10 मैग्जीन खरीदकर लाया था। उसने इन हथियारों से ड्रग तस्कर की हत्या करनी थी। उसने बताया कि 25 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये में वहां कट्टे और पिस्टल बेचे जाते हैं। पूछताछ में सामने आया था कि रतना हथियार तस्करी का गढ़ है। यहां के जंगलों में कई छोटे बड़े हथियार तस्कर असलहा सप्लाई करते हैं। मोहाली पुलिस ने इन तस्करों की धरपकड़ के लिए मध्य प्रदेश पुलिस से संपर्क साधा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस साल हुई यह वारदातें

-इस साल 7 मार्च को लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे सहित चार लोगों को हथियारों समेत गिरफ्तार किया था। तीन पिस्टल सहित जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। आरोपियों को 3बी2 में एक्सयूवी गाड़ी से गिरफ्तार किया गया था। वारदात से पहले ही उन्हें काबू कर लिया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया था कि वह मध्यप्रदेश से यह हथियार लेकर आए हैं।

- 8 मार्च को खिजराबाद में स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच मुठभेड़ में तीन गैंगस्टर अक्षय, नरेश कुमार व सुनील कुमार गोली लगने से घायल हुए थे। यह ऑपरेशन स्पेशल सेल ने चलाया था। आरोपियों से तीन पिस्टल व कारतूस बरामद हुए थे। इनसे बरामद हुए हथियार भी मध्यप्रदेश से लाए गए थे।

-10 मार्च को एसएसओसी ने जीरकपुर में मुठभेड़ दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपी मनीष कुंदन व हरमनदीप सिंह की टांग पर गोली लगने से वह घायल हुए थे। आरोपियों से 8 पिस्टल व 10 कारतूस बरामद हुए थे। यह हथियार गुरदासपुर में टारगेट किलिंग के लिए इस्तेमाल होने थे। आरोपी मध्य प्रदेश से यह हथियार जीरकपुर में सप्लाई करने आया था।

-11 मार्च होमलैंड के बाहर दो भाइयों पर रंजिश के चलते 5 राउंड फायरिंग हुई थी।

-21 मार्च को बलौंगी में पार्किंग को लेकर गोलीबारी हुई, जिसमें ट्रैक्टर चालक पर गोलियां चलाई गई। इस हमले में दो लोगों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया गया था।

-29 मार्च एसएसओसी के हत्थे तीन बड़े गैंगस्टर बहादुर खान, लवजीत सिंह व गुरसेवक सिंह चढ़े थे। आरोपियों से .30 बोर की पिस्टल और दो कारतूस बरामद हुए थे। तीनों खरड़ में शिवालिक सोसाइटी में नाम बदलकर रह रहे थे। वारदात के लिए वह सफेद रंग की फॉरच्यूनर कार का इस्तेमाल करते थे।

-7 मई गांव चंदो में 27 वर्षीय बाउंसर मनीष कुमार की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। हत्या की जिम्मेदारी बंबीहा गैंग ने ली थी।

-16 मई मोहाली स्पेशल सेल की टीम ने दो आरोपी शरनजीत सिंह को उसके साथी सहित 6 अवैध पिस्टल व 20 जिंदा कारतूस सहित काबू किया था। दोनों आरोपी विदेश बैठे गैंगस्टर लखबीर लंडा के लिए काम करते थे। उसी के कहने पर उन्हें मध्य प्रदेश से हथियार मुहैया करवाए गए थे।

-21 मई स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल ने राजपुर से दो गैंगस्टर अमृतपाल सिंह व सुखवंत सिंह को 6 पिस्टल व दो कारतूस सहित काबू किया था। दोनों पंजाब में एक बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे।

-22 मई को सीआईए खरड़ पुलिस ने जीरकपुर से एक युवक को 30 बोर पिस्टल व एक कारतूस सहित काबू किया था। आरोपी लॉरेंस गैग के लिए काम करता था।

- 5 जून को स्पेशल सेल मोहाली ने दो अवैध पिस्टल व 6 कारतूस सहित दो आरोपियों राहुल और मंगा निवासी त्यूड़ को गिरफ्तार किया था। आरोपियों पर करीब 7 आपराधिक मामले दर्ज थे।


- आईटी सिटी क्षेत्र में दो बदमाशों को गिरफ्तार किया था। दोनों से .32 बोर पिस्टल और चार कारतूस बरामद हुए थे। दोनों मध्यप्रदेश से यह हथियार लेकर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed