फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Street filled with contaminated water, fear of disease spread

Mohali News: गली में भरा दूषित पानी, बीमारी फैलने आशंका

Mon, 06 Jan 2025 01:28 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली Updated Mon, 06 Jan 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Street filled with contaminated water, fear of disease spread
नयागांव में सीवरेज के पानी से भी गली। संवाद
लोगों के घरों में रसोई और बाथरूम तक आ रहा सीवरेज का पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


नयागांव। निकासी न होने से नाडा रोड पर जियो स्टोर के सामने वार्ड नंबर 5 की गली में दूषित पानी भरा रहता है। यहां हर वक्त बदबू रहती है। नाडा रोड पर ही जियो स्टोर के सामने गली में सीवरेज जाम होने और टूटे गटर के कारण लोग 9-10 माह से परेशानी झेल रहे हैं। इस गली में रोज गंदा पानी भरा रहता है। इस कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।

पूरी गली की सभी पाइप ब्लॉक हो चुकी हैं। गंदे पानी से मक्खी, मच्छर, कीड़े पनप रहे हैं। यह पानी लोगों के घरों में रसोई, बाथरूम तक बैक मार रहा है। इसकी वजह से लोग बीमार हो रहे हैं। लोगों का सांस लेना दुश्वार हो गया है। समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। नगर परिषद के अधिकारी व प्रशासन को इसकी खबर तक नहीं है।
विज्ञापन


इसी प्रकार से दशमेश नगर, गोविंद नगर नयागांव में भी परेशानी आ रही है। नयागांव में जहां देखो गंदगी ही गंदगी है। इस वजह से महामारी फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों के मुताबिक जाम सीवरेज को खोला तो जाता है, फिर दो-चार दिन के बाद गंदा पानी भर जाता है। गंदा पानी रोड पर फैल जाता है। इस कारण आने-जाने में परेशानी होती है। इस अवसर पर सतिंदर शर्मा, गणेश शर्मा, भास्कर भट्ट, सतीश शर्मा, शशिकांत भरद्वाज, मोहिंदर शर्मा, दर्शना देवी, रंजू बाला तिलक राज सैनी, मंगनी देवी, राम प्रताप भट्ट, संतोष देवी ने कहा कि वह इस समस्या से परेशान हैं। इसका स्थायीय समाधान न हुआ तो लोगों बीमार होंगे, इसकी जिम्मेदारी नगर परिषद और प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed