फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Street driver dies due to collision with vehicle

Mohali News: वाहन की टक्कर से रेहड़ी चालक की मौत

Wed, 18 Sep 2024 07:35 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
Street driver dies due to collision with vehicle
लांडरां / बनूड़ । बनूड़-राजपुरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने एक मोटरसाइकिल रिक्शा रेहड़ी सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रेहड़ी वाले की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार जसवंत सिंह निवासी वार्ड नंबर 12, गांव बंडया बसी बनूड़ सोमवार को देर शाम अपने मोटरसाइकिल रिक्शा पर मिर्च की बोरियां लेकर जासला मंडी जा रहा था। जब वह राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑक्टर आईटी कॉलेज के सामने पहुंचा, तो पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल रिक्शा को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल रिक्शा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और अज्ञात वाहन चालक फरार हो गया। ट्रैफिक हाईवे पुलिस के एएसआई जुगराज सिंह और होलदार मनजीत सिंह ने घायल जसवंत सिंह को इलाज के लिए ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल रेफर कर दिया। पीजीआई में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed