फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   stop illegal mining

अवैध माइनिंग रोकने के लिए डीसी ने दिए 5 आदेश

Tue, 30 Jul 2019 02:15 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
stop illegal mining
मोहाली। कंडी एरिया में हो रही अवैध माइनिंग को लेकर कई गांवों ने आवाज बुलंद की है। माजरी ब्लॉक के तीन गांवों के लोग शनिवार से धरने पर बैठे हैं जिसके चलते अब प्रशासन हरकत में आ गया है। डीसी गिरीश दयालन ने सोमवार को कंडी एरिया के गांवों की पंचायतों और संबंधित विभागों के साथ मीटिंग कर अवैध माइनिंग रोकने के लिए 5 अहम आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन

कंडी एरिया में हो रही अवैध सैंड माइनिंग को लेकर माजरी ब्लॉक के तीन गांव अभीपुर, मियांपुर झंगर और खदरी के लोग धरने पर बैठे हैं। तीन गांवों का यह धरना गांव खदरी में शनिवार से चल रहा है। ग्रामीणों ने अवैध सैंड माइनिंग करने वाले वाहनों को रोका था, लेकिन प्रशासन की लापरवाही से नाराज होकर ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया। इसके बाद अब प्रशासन हरकत में आया है।
विज्ञापन

सोमवार को डीसी ने इन गांवों की पंचायतों सहित माइनिंग डिपार्टमेंट और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मीटिंग की। सोमवार शाम को हुई इस मीटिंग में डीसी ने अवैध माइनिंग पर लगाम लगाने के लिए 5 अहम निर्देश जारी किए। इसमें क्रशरों की जांच, वाहनों के परमिट, टैक्स व ओवरलोडिंग की जांच, वाहनों को जब्त करना, अवैध माइनिंग वाली जगह के मालिक की जिम्मेदारी तय करना, पंचायतों, पंचायत सेक्रेटरी और बीडीपीओ की जिम्मेदारी तय करना और आरटीए व पुलिस के नाके लगाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी के इन आदेशों के बावजूद ग्रामीणों ने देर शाम तक धरना नहीं हटाया था। ग्रामीणों का कहना है कि ये अनिश्चितकालीन धरना तब तक चलता रहेगा जब तक प्रशासन के आदेशों का असर जमीनी स्तर पर नजर नहीं आएगा। इस मीटिंग में तीनों गांवों की पंचायत के अलावा एडीसी साक्षी साहनी, एसडीएम खरड़, पंचायत विभाग और माइनिंग डिपार्टमेंट व जिला पुलिस के अधिकारी शामिल थे।
अवैध माइनिंग रोकेने के लिए डीसी ने ये दिए 5 आदेश
- सभी क्रशरों के स्टॉक इन्वेंट्री, इलेक्ट्रिसिटी व ग्राउंड वाटर यूज की जांच की जाए।
- बजरी व रेत ले जाने वाले वाहनों के कामर्शियल परमिट, ओवरलोडिंग व इंटरस्टेट टैक्स की चेकिंग की जाए।
- अवैध माइनिंग के चलते जब्त किए गए वाहनों को उनकी मौजूदा एक्स शोरूम प्राइज का 50 प्रतिशत जमा करवाने पर ही छोड़ा जाए।
- जिस जमीन पर अवैध माइनिंग हो रही है उसके मालिक सहित पंचायत, पंचायत सेक्रेटरी और बीडीपीओ को इसके लिए जिम्मेदार बनाया जाए।
- आरटीए और पुलिस स्पेशल नाके लगाकर अवैध माइनिंग रोकने के लिए गाइड लाइन फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed