फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Stole oxygen pipe by attacking security personnel with sharp weapon in PGI, patients' lives in danger

Mohali News: पीजीआई में सुरक्षाकर्मी पर तेजधार हथियार से वार कर ऑक्सीजन की पाइप चुराई, खतरे में पड़ी मरीजों की जान

Fri, 23 Feb 2024 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Stole oxygen pipe by attacking security personnel with sharp weapon in PGI, patients' lives in danger
शातिरों द्वारा पीजीआई के न्यू ओपीडी ब्लॉक में काटी गई ऑक्सीजन पाइपलाइन। स्रोत : अमर उजाला 
चंडीगढ़। कुछ शातिरों ने बुधवार देर शाम पीजीआई के न्यू ओपीडी ब्लॉक में ऑक्सीजन प्लांट से अस्पताल तक जा रही कॉपर (तांबा) की पाइप चोरी कर ली। इससे ओटी और सीटी स्कैन में भर्ती गंभीर मरीजों की जान सांसत में पड़ गई। मरीजों को ऑक्सीजन मिलने में दिक्कत होने पर अस्पताल स्टाफ ने शिकायत की। जांच के लिए जब एक सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचा तो आरोपियों उस पर तेजधार हथियार से वार कर दिया। वारदात को अंजाम देकर चोर भाग निकले। घायल सुरक्षाकर्मी की पहचान सरदारा सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसे सात टांके लगाने पड़े। मामले में पीजीआई के सुरक्षा विंग की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई है। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस अब उनकी पहचान की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, बुधवार देर शाम 6:38 बजे कुछ शातिर चोरों ने मैनिफोल्ड और मेंटेनेंस से होते हुए सीटी स्कैन कक्ष की ओर जा रही ऑक्सीजन, एयर और वैक्यूम की 15 से 20 फीट लंबी कॉपर की पाइप काटकर चुरा ली। इससे अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई पूरी तरह ठप हो गई। ओपीडी इंचार्ज मैनिफोल्ड ने बताया कि उन्हें स्टाफ की ओर से बताया गया कि ओटी में ऑक्सीजन की पाइपलाइन में प्रेशर नहीं बन रहा है। गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए वह अस्पताल पहुंचे तो इस घटना का पता चला। बताया जा रहा है कि सुरक्षाकर्मी सरदारा सिंह ने पांच से सात लोगों को संदिग्ध अवस्था में देखा तो उनसे पूछताछ करनी चाही। इसी बीच उनमें से एक ने उनके सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गए। वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग निकले। सीसीटीवी में पांच से सात लोग इस वारदात को अंजाम देते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

उधर, पाइप चोरी होने से ओटी में रखे पांच सिलिंडर पूरी तरह से खाली हो गए। ऑपरेशन थिएटर में इस दौरान ऑपरेशन भी चल रहे थे। वहीं एक मरीज सीटी स्कैन में मौजूद था। हालात इतने बिगड़ गए कि ओटी तक बंद करनी पड़ी। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन की पाइप लाइन से पांच सिलिंडर कनेक्ट रहते हैं। वहीं, वीरवार को यहां 13 सिलिंडर लगाने पड़े। वीरवार देर शाम तक पाइप लाइन का कनेक्शन बहाल किया जा सका। पीजीआई के सिक्योरिटी इंचार्ज जीएस ढिल्लों की ओर से पुलिस को इस मामले की शिकायत दी गई, जिस पर जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed