फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   stole 150 sheep and cash worth Rs 30 thousand

Mohali News: वन विभाग के अधिकारी बन आए छह लोग, 150 भेड़ें और 30 हजार की नकदी चुराई

Thu, 15 Feb 2024 04:19 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
stole 150 sheep and cash worth Rs 30 thousand
मोहाली। लांडरां में वन विभाग के अधिकारी बनकर आए छह लोग चार भेड़ माालिकों को बंदी बनाकर करीब 150 भेड़ें और 30 हजार रुपये नकदी चुराकर ले गए। इससे पहले चोरों ने भेड़ मालिकों को पेड़ से बांधकर पिटाई की और जब वह बेसुध हो गए तब उनकी भेड़ें ट्रक में भरकर ले गए। इसके बाद साथी कर्मचारियों ने उन्हें फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में उन्होंने पुलिस को भी सूचित कर दिया है जिस पर पुलिस जांच कर रही है। शिकायतकर्ता कुलदीप सिंह ने बताया कि वह कुल चार साथी मिलकर करीब 550 भेड़ों को पाल रहे हैं। रविवार को रात करीब 11 बजे जब वह अपने साथियों के साथ खेतों में सो रहा था तो तभी वहां खेतों में छह लोग टॉर्च लेकर आए। उन्होंने बताया कि वह वन विभाग से हैं और उन पर जंगल से लकड़ियां काटने का आरोप लगाने लगे। इसके बाद वह उनसे सभी के नाम पूछने लगे। जब तक वह उन्हें अपने नाम लिखवा रहे थे तो इतने में पीछे से मुंह ढ़ककर 15-16 लोग आए और सभी के हाथ में तेजधार हथियार, डंडे और पिस्टल थी।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने उनको पकड़ लिया और एक पेड़ के साथ बांध दिया। चारों के फोन छीन लिए गए और उनके सिम भी निकालकर फेंक दिए। साथ ही उनसे 30 हजार रुपये की नकदी भी छीन ली। जब उन्होंने शोर मचाना शुरू किया तो उन्होंने उनको पीटना शुरू कर दिया और जब बेसुध नहीं हुए तब तक मारते रहे। इसके बाद दो लोग उनकी निगरानी के लिए पास खड़े हो गए। बाकी ट्रक में भेडों को भरने लगे। सुबह करीब चार बजे तक करीब 150 भेड़ों को ट्रक में भर लिया। इसके बाद निगरानी में खड़े दोनों लोगों को भी सीटी मारकर ट्रक में बुला लिया। जब चरवाहों को पता लगा कि वे ट्रक में उनकी भेड़ों को भरकर ले जा रहे हैं। तब हमारे में से एक ने कोशिश करके बंधे हाथ खोल लिए और बाकियों के भी खोल दिए। इसके बाद वे भागते हुए ट्रक का पीछा करने लगे। कुछ दूर तक पीछा किया लेकिन पैरों में पिटाई से बने घाव के कारण भागा नहीं गया। इसके बाद वापस आकर अपने सिम ढूंढकर साथी कर्मचारियों को सूचित किया। उन्होंने पहुंच कर उन्हें फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed