फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Sterilization of dogs continues in Bhabat

Mohali News: भबात में कुत्तों की नसबंदी का काम जारी

Thu, 15 May 2025 02:12 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 15 May 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sterilization of dogs continues in Bhabat
जीरकपुर। शहर में आवारा कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण पाने के लिए उनकी नसबंदी का काम युद्ध स्तर पर चल रहा है। भबात क्षेत्र में बनाए गए अस्पताल में यह काम 6 महीने बंद रहने के बाद 3 मई को फिर से शुरू हो गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद जीरकपुर के सेनेटरी इंस्पेक्टर रामगोपाल ने बताया कि 3 मई 2025 से 14 मई 2025 तक विभिन्न क्षेत्रों से कुल 84 कुत्तों को पकड़ा गया है। उनमें से 74 कुत्तों की नसबंदी हो चुकी है और बाकी 10 कुत्तों की नसबंदी का काम वीरवार को किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 11 मई तक पकड़े गए सभी कुत्तों को नसबंदी करने के बाद उसी जगह पर छोड़ा जा चुका है जहां से उन्हें पकड़ा था।एक बार में करीब 10 कुत्तों को पकड़ा जाता है और उनका ऑपरेशन करने तथा अन्य देखरेख के लिए अस्पताल में चार दिन का समय लगता है। पकड़े जाने के बाद चार दिन बाद कुत्ते को उसकी पुरानी जगह पर छोड़ दिया जाता है। उन्होंने बताया कि यह काम निरंतर जारी रहेगा जिससे शहर में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed