फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Stepfather raped a minor

Mohali News: सौतेले पिता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

Sat, 04 May 2024 03:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 May 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
Stepfather raped a minor
खरड़। इलाके में 17 वर्षीय नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप सौतेले पिता पर है। पीड़ित की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी को मॉडलिंग का शौक है। सौतेला पिता खरड़ में चल रही एक एक्टिंग स्कूल में दाखिला कराने के लिए उसे लुधियाना से दो मई को खरड़ लेकर आया था। यहां आरोपी अपने एक जानकार के घर रुका और रात को अपनी ही बेटी से दुष्कर्म किया। सुबह उठकर किशोरी अकेले मां के पास लुधियाना चली गई और वहां पहुंचकर आपबीती बताई। मां अपनी लड़की को लेकर खरड़ पहुंची और पति के जानकार के घर पहुंची। आरोपी ने पत्नी और बेटी को घर के बाहर खड़ा देख पहली मंजिल से छलांग लगाकर फरार हो गया।
विज्ञापन

पीड़िता की मां ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर वारदात की जानकारी दी। लड़की की मां ने पुलिस को बताया कि उसका पहले विवाह हुआ था, जिससे उसके तीन बच्चे हुए। उनमें दो लड़कियां और एक लड़का है। पति से अनबन के कारण महिला ने वर्ष 2010 में दूसरा विवाह करवा लिया था। दूसरे विवाह के बाद कोई बच्चा नहीं हुआ। आरोपी इन बच्चों को ही अपने बच्चे मानता था। खरड़ सिटी पुलिस ने लड़की के मां के बयान दर्ज कर पीड़ित नाबालिग का खरड़ सरकारी अस्पताल में मेडिकल करवाया। पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता के खिलाफ दुष्कर्म व पॉस्को एक्ट के अधीन मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed