{"_id":"5d5465748ebc3e6ce64e5444","slug":"steal-money-from-bank-customer-mohali-news-pkl34752884","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहाली में बैक में पैसे जमा करवाने एक व्यक्ति से छीने बीस हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोहाली में बैक में पैसे जमा करवाने एक व्यक्ति से छीने बीस हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। बैंक में पैसे जमा करवाने जा रहे व्यक्ति को बातों में उलझाकर दो युवक बीस हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति ने इस संबंधी सोहाना थाने की पुलिस को शिकायत दी है। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। इलाके में लगे सीसी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्दी ही आरोपी काबू कर लिए जाएंगे।
पुलिस को दी शिकायत में कुलजीत सिंह ने बताया कि वह सोहाना स्थित एचडीएफसी बैंक में अपने कर्मचारी के खाते में बीस हजार रुपए जमा करवाने के लिए गए थे। जब वह बैंक के अंदर पहुंचे तो बैंक के अंदर दो व्यक्ति आए। उन्होंने उनसे खुले पैसे मांगे। वह उन्हें खुले पैसे देने के लिए बैंक से बाहर आए तो इस दौरान दोनों युवक उनसे बीस हजार रुपए छीनकर फरार हो गए। इस दौरान उसने शोर भी मचाया लेकिन वे हाथ नहीं आए। पुलिस के मुताबिक आरोपी बाइक पर आए थे और सोहाना गांव की तरफ भागे हैं।
बता दें कि मोहाली जिले में इस तरह के मामले पहले भी आ चुके हैं। इससे पहले फेज-एक में पड़ते एक नामी बैंक में ऐसा मामला सामने आया था। जब बैंक में घुसे दो व्यक्तियों नेे फार्म भरने का बहाना लगाकर व्यक्ति से पैसे छीने थे। वहीं, मुल्लांपुर थाने में भी इसी तरीके की वारदात से जुड़ा केस दर्ज है।