फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Staging of the dramatic enactment ranging from Ravana to the birth of Shri Ram at the Garhwal Ramlila Mandal.

Mohali News: गढ़वाल रामलीला मंडल में रावण से श्रीराम जन्म तक की लीला का मंचन

Sat, 10 Oct 2026 02:16 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Staging of the dramatic enactment ranging from Ravana to the birth of Shri Ram at the Garhwal Ramlila Mandal.
चंडीगढ़। सेक्टर-28 स्थित बिजली बोर्ड के मंच पर शुक्रवार को गढ़वाल रामलीला मंडल की रामलीला का शुभारंभ हुआ। संवाद थिएटर ग्रुप की प्रस्तुति में रावण के जन्म से लेकर भगवान श्रीराम के जन्म तक की कथा का मंचन किया गया। कलाकारों ने प्रभावशाली अभिनय और संवादों के माध्यम से दर्शकों को रामायण के पौराणिक प्रसंगों से जोड़ा।
विज्ञापन

रामलीला की शुरुआत कैलाश पर्वत पर भगवान शिव और माता पार्वती के संवाद से हुई। इसके बाद माली, सुमाली और माल्यवान की तपस्या, राक्षस वंश की उत्पत्ति, कैकसी और महर्षि विश्रवा के विवाह तथा रावण के जन्म का मंचन किया गया। रावण की भगवान शिव के प्रति कठोर तपस्या और वेदवती प्रसंग भी प्रस्तुत किए गए।
विज्ञापन

इसके बाद देवताओं की प्रार्थना, अयोध्या के राजा दशरथ के दरबार, ऋषि शृंगी के आश्रम और पुत्रेष्टि यज्ञ के दृश्यों के माध्यम से भगवान श्रीराम के जन्म की लीला दिखाई गई। श्रीराम जन्म के प्रसंग पर दर्शकों ने जयकारे लगाए और वातावरण भक्तिमय हो गया।रामलीला के माध्यम से भारतीय संस्कृति, भक्ति और सदाचार का संदेश दिया गया। प्रस्तुति का निर्देशन रजनी बजाज ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भूमिकाओं में नजर आए कलाकार
पंकज: भगवान शिव
वंदना: माता पार्वती
जैतोश: माली, सुमाली
उदय पराशर: रावण
सिमरन: कैकसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed