{"_id":"673bb3f312752d66750225a7","slug":"stage-ready-1924-panchs-of-the-district-will-take-oath-today-mohali-news-c-71-1-mli1005-122069-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: मंच तैयार, जिले के 1924 पंच आज लेंगे शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: मंच तैयार, जिले के 1924 पंच आज लेंगे शपथ
विज्ञापन
मोहाली। जिला प्रशासन के नवनिर्वाचित पंचों के शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन के लिए मंच सजकर तैयार है। इस पर चुने गए सभी 1924 पंच अपने-अपने कर्तव्यों की शपथ लेंगे। इसको लेकर उपायुक्त आशिका जैन ने ओपन ग्राउंड (सरस मेला ग्राउंड), सेक्टर-88 में चल रही तैयारियों का जायजा लेकर यहां की गई व्यवस्थाएं जानकार समीक्षा की।
उपायुक्त आशिका जैन ने बताया कि इस समारोह के दौरान नवनिर्वाचित ग्राम पंचायतों के कुल 1924 पंचों को पद की शपथ लेने के लिए आमंत्रित किया गया है। मोहाली, डेराबस्सी, खरड़ और माजरी ब्लॉक के पंचों के आवास के लिए कुल चार सीटिंग ब्लॉक बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि पंचों को पद की शपथ मंगलवार को सुबह 11 बजे पंजाब के लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री एस हरभजन सिंह (ईटीओ) इसकी अध्यक्षता कर शपथ दिलाएंगे।
इस शपथ ग्रहण समारोह को देखने के लिए विधानसभा सदस्य और अन्य प्रमुख व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों को इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के सुचारू संचालन के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां सौंपी और उनसे बैठने, पार्किंग और अन्य व्यवस्थाओं की सूक्ष्मता से जांच करने को कहा। वहीं, उपायुक्त आशिका जैन ने कहा कि लुधियाना में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में सरपंचों को शपथ दिलाने के बाद पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न जिलों के पंचों को जिम्मेदार बनाने के लिए जिला स्तर पर शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि औपचारिक शपथ ग्रहण के बाद ग्राम पंचायतें औपचारिक कामकाज शुरू कर देंगी, जिससे ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों को बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
इस समीक्षा बैठक में उपस्थित अधिकारियों में एडीसी (जी) विराज एस तिडके, एसडीएम मोहाली दमनदीप कौर, एसपी (यातायात) एचएस मान, सहायक आयुक्त (सामान्य) डॉ. अंकिता कंसल, जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी बलजिंदर सिंह ग्रेवाल और अन्य अधिकारी शामिल थे।