{"_id":"6103140b8ebc3e670211d802","slug":"staff-problems-in-the-corporation-will-go-away-after-years-the-fire-department-has-become-stronger-recruiting-38-new-employees-mohali-news-pkl4218051161","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम में स्टाफ की दिक्कत होगी दूर, सालों बाद फायर विभाग हुआ मजबूत, 38 नए मुलाजिम भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम में स्टाफ की दिक्कत होगी दूर, सालों बाद फायर विभाग हुआ मजबूत, 38 नए मुलाजिम भर्ती
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम से जुड़े विभागों में अब लोगों के काम ज्यादा देर नहीं लटकेंगे। इतना ही, नहीं अब फायर विभाग भी मजबूत होगा। यह नगर निगम में 38 मुलाजिमों के भर्ती होने से संभव हुआ है।
सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू व मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने नए मुलाजिमों को नियुक्त पत्र सौंपे। यह भर्ती प्रक्रिया कांट्रेक्ट पर की गई। इसमें मुलाजिमों को डीसी रेट के मुताबिक करीब 12 हजार रुपये वेतन हर माह मिलेगा। इस मौके पर सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल, डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी समेत कई पार्षद मौजूद रहे।
जानकारी के मुताबिक अब शहर में सड़कों, पार्कों और अन्य देखभाल का सारा काम गमाडा के बजाय नगर निगम करता है। नगर निगम में नए सेक्टर शामिल हो चुके हैं, जबकि आने वाले में समय में और इलाके में नगर निगम में शामिल किए जाने हैं, लेकिन मुलाजिमों की कमी से काम प्रभावित हो रहा था। इतना ही नहीं, हाउस की बैठक में तो यहां तक मुद्दा उठा था कि मोहाली नगर निगम के मुलाजिमों की ड्यूटी चंडीगढ़ हेडक्वार्टर में लगाई गई है, जबकि उनका भुगतान नगर निगम करता है। काफी समय तक विभाग व निगम में पत्राचार तक चला था।
विज्ञापन
आखिर में कुछ मुलाजिम नगर निगम को मिले थे, लेकिन उससे बात नहीं बन पा रही थी। इसी बीच कोविड महामारी आ गई थी। सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने नए मुलाजिमों को हिदायत दी है कि उनकी किसी भी तरह की शिकायत नहीं आनी चाहिए। वे पूरी ईमानदारी के साथ काम करें। मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू ने निगम में नई भर्ती के लिए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और सेहत मंत्री का धन्यवाद किया। इस मौके पर सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू के राजनीतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा मछलीकलां, पार्षद नरपिंदर सिंह रंगी समेत कई पार्षद मौजूद थे।
करीब 14 साल बाद फायर ब्रिगेड को मिली ताकत
नगर निगम के सीनियर डिप्टी मेयर अमरीक सिंह सोमल ने कहा कि मोहाली नगर निगम में नए फायरमैनों की भर्ती से फायर ब्रिगेड को बडी राहत मिलेगी। फायरमैनों की कमी पूरी हो जाएगी। शहर में आग लगने की कई घटनाएं हो रही हैं। इससे नगर निगम को काफी मुश्किल उठानी पड़ती है। नगर निगम के पास फायर विभाग में 25 लोगों का स्टाफ था। इसमें अफसर, ड्राइवर व टेलीफोन ऑपरेटर तक सब शामिल हैं। डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने कहा कि उनकी सरकार ने जो वायदे लोगों से किए थे, वे पूरे किए जा रहे हैं।
इन विभागों को मिले नए मुलाजिम
नगर निगम की तरफ से लोगों को करीब 30 तरह की सेवाएं दी जाती हैं। ऐेसे में सारे विभागों में मुलाजिमों का होना जरूरी है, वरना मुलाजिमों पर अतिरिक्त भार रहता है। नए भर्ती किए गए 38 मुलाजिमों में 11 क्लर्क, एक लाइब्रेरियन, पंद्रह फायरमैन, सात सेवादार और चार बेलदार शामिल हैं।