फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   sports tournament

कुश्ती के 41 किलो वर्ग में मनवीर प्रथम

Tue, 30 Jul 2019 02:27 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
sports tournament
जिला स्तरीय खेल मुकाबले में भाग लेती खिलाड़ी। - फोटो : MOHALI
मोहाली। खेल विभाग की ओर से श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित करवाया गया जिला स्तरीय खेल टूर्नामेंट सोमवार को संपन्न हो गया। सेक्टर 78 स्थित स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में करवाए गए इस टूर्नामेंट में 13 गेम्स करवाई गईं। इसमें जिले भर से करीब 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। विजेताओं को मेडल और सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यकारी जिला खेल अफसर सुरजीत सिंह ने टूर्नामेंट के नतीजों के बारे में बताया कि हैंडबाल (लड़कों) के मुकाबलों में हैंडबाल कोचिंग सेंटर बी मोहाली ने पहला और लारेंस पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में सरकारी स्कूल फेज 3बी1 की टीम विजेता रही। कुश्ती (लड़कों) के 41 किलो वर्ग में मनवीर सिंह ने पहला और करनप्रीत सिंह ने दूसरा स्थान हासिल किया। लड़कियों के 30 किलो के मुकाबलों में जैसमीन ने पहला और सिमरनप्रीत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। स्केटिंग रिंक 1000 मीटर रेस में लड़कियों में हरमन कौर विजेता बनी। लड़कों में शौर्या ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

इसी तरह वालीबाल (लड़कों) में पीआईएस की टीम ने जीत हासिल की और वालीबाल (लड़कियों) में पुलिस पब्लिक स्कूल की टीम ने पहला स्थान प्राप्त किया। कबड्डी (लड़कियों) नेशनल में मौली बैदवाल ने पहला और धर्मगढ़ ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। तैराकी (लड़कों) फ्री स्टाइल 50 मीटर के मुकाबलों में कंवरजीत सिंह विजेता बने। लड़कियों की फ्री स्टाइल 50 मीटर में वंशिका विजेता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बास्केटबाल (लड़कों) में सेंट जेवियर स्कूल सेक्टर 71 ने जीत प्राप्त की। लड़कियों में विवेक हाई स्कूल मोहाली की टीम विजेेता रही। फुटबाल (लड़कों) में कोचिंग सेंटर कुराली ने पहला और वाईपीएस मोहाली ने दूसरा स्थान प्राप्त किया और लड़कियों में कोचिंग सेंटर कुराली विजेता बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed