फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   'Sports for Democracy Support' sports fair on National Sports Day

Mohali News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर ‘स्पोर्ट्स फॉर डेमोक्रेसी सपोर्ट’ खेल मेला

Wed, 30 Aug 2023 01:47 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
'Sports for Democracy Support' sports fair on National Sports Day
मोहाली। जिला चुनाव अधिकारी के सहयोग से सरकारी पॉलिटेक्निक कॉलेज खूनीमाजरा में खेल मेले ‘स्पोर्ट्स फॉर डेमोक्रेसी सपोर्ट’ का आयोजन किया गया। इस खेल मेले के दौरान बैडमिंटन, टेबल टेनिस, शतरंज, क्विज और रंगोली प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें विभिन्न कॉलेजों के 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। खेल मेले में अतिरिक्त मुख्य चुनाव अधिकारी आईएएस विपुल उज्ज्वल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और एडीसी आईएएस जनरल विराज एस तिड़के ने अध्यक्षता की। इस दौरान विपुल उज्ज्वल ने युवाओं को लोकतंत्र के महान त्योहार में मतदाता के रूप में पंजीकृत होने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर एडीसी विराज एस तिड़के ने कहा कि जहां खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में अपना दमखम दिखाया, वहीं मतदाता पंजीकरण शिविर के दौरान करीब 250 मतदाताओं ने पंजीकरण भी कराया। यह कैंप एसडीएम खरड़ रविंदर सिंह की देखरेख में लगाया गया था। इस मौके राज्य स्वीप सलाहकार मनप्रीत सिंह अनेजा, आईकेजीपीटीयू मोहाली कैंपस-2 के निदेशक नीलकंठ ग्रोवर, तहसीलदार संजय कुमार, तहसीलदार खार जसविंदर सिंह और सुरिंदर कुमार कल्कि कानूनगो ने इस मेले को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य अतिथि विपुल उज्जवल ने विभिन्न खेलों के विजेताओं को मेडल, टी-शर्ट और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed