फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Speeding truck hits car, boy and girl die

Mohali News: बरेली और सहारनपुर के लिए

Sun, 24 Sep 2023 02:02 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 02:02 AM IST
विज्ञापन
Speeding truck hits car, boy and girl die
मोहाली। लांडरां रोड स्थित बॉलीवुड ग्रीन सिटी सोसाइटी के सामने तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार युवक और युवती की मौत हो गई। मृतकों की पहचान स्पर्श चौधरी (24) और राधिका शर्मा के रूप में हुई है। युवक के पिता की शिकायत पर सोहाना थाना पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में धीरेंद्र चौधरी निवासी जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि उनका बेटा स्पर्श चौधरी (24) चंडीगढ़ स्थित एक निजी कंपनी में काम करता था। 21 सितंबर को वह मोहाली में अपने बेटे से मिलने आए थे। रात करीब 11 बजे बेटा स्पर्श और उसकी कंपनी की एचआर राधिका शर्मा निवासी सहारनपुर एक कार में सवार थे जबकि वह दूसरी कार से उनके पीछे-पीछे जा रहे थे। इसी दौरान जब वह लांडरां-फतेहगढ़ साहिब रोड बॉलीवुड ग्रीन सिटी के पास पहुंचे तो फतेहगढ़ साहिब की तरफ से आए एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके बेटे की कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। वह तत्काल अपनी कार रोककर बेटे और उसकी सहकर्मी की मदद के लिए पहुंचे तो दोनों जख्मी हालत में कार में फंसे हुए थे।
विज्ञापन

हादसे के बाद ट्रक चालक भी मौके पर आ गया। राहगीरों की मदद से दोनों को बड़ी मुश्किल से कार से निकाला गया लेकिन लड़की की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। इतने में ट्रक चालक मौका देखकर वहां से फरार हो गया। एंबुलेंस के जरिए उन्होंने दोनों को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में पहुंचाया लेकिन रास्ते में उनके बेटे ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ सोहाना थाने में केस दर्ज करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed