फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Speed breaker made on airport road

अब एयरपोर्ट रोड पर खतरनाक मोड़ पर नहीं जाएगी वाहन चालकों की जान

Mon, 11 Jan 2021 02:35 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 11 Jan 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Speed breaker made on airport road
मोहाली। एयरपोर्ट रोड पर गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां से आगे खरड़ की ओर जाते हुए अंग्रेजी के शब्द ‘एस’ के आकार के खतरनाक मोड़ पर होने वाले सड़क हादसोें पर अब रोक लगेगी। जिससे सड़क हादसों के कारण लोगों जान भी नहीं जाएगी। यह संभव होने जा रहा है इस खतरनाक मोड़ पर सड़क सुरक्षा प्रबंधों (रोड सेफ्टी इंफ्रास्ट्रक्चर) के इंतजाम करने के कारण। इसके पहले चरण में स्पीड ब्रेकर लगाए जा रहे हैं और साथ ही हादसा होने की संभावना वाले क्षेत्र (एक्सीडेंट प्रोन एरिया) के बोर्ड भी लगाए जा रहे हैं। जिससे लोगों को दूर से ही इस बारे में पता चल जाएगा और वह इस खतरनाक मोड़ पर धीमी गति से सुरक्षित आ-जा सकेंगे। वहीं, उक्त मोड़ पर वाहनों की स्पीड लिमिट भी तय कर दी गई है, जिसका सभी को पालन करना होगा।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गमाडा की ओर से शहर के यातायात को सुचारु तरीके से चलाने के लिए नया एयरपोर्ट रोड बनाया गया था। यह रोड खरड़ से लेकर जीरकपुर तक जाती है। लेकिन इस एयरपोर्ट रोड पर कई ऐसे प्वाइंट हैं, जहां पर सबसे ज्यादा हादसे होते हैं। इनमें एक हादसा होने की संभावना वाला एक क्षेत्र गुरुद्वारा श्री सिंह शहीदां सोहाना के आगे खरड़ की ओर कई जगह से एकदम मुड़ा हुआ पर एक सांप के आकार का मोड़ है। जहां पर आए दिन सड़क हादसे होते हैं। कुछ समय पहले इस रोड पर एक एक्टिवा सवार मां-बेटी की एक टिप्पर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। उस समय यह मामला काफी उठा था कि रोड में कई खामियां हैं, जिनके कारण हादसे होते हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर पर जाकर जांच करने के बाद एसएसपी सतिंदर सिंह ने खुद मीडिया को कहा था कि उनकी ओर से उक्त रोड की खामियां सुधारने के लिए प्रयास किए जाएंगे। जिसके बाद अगले ही दिन एसएपी ट्रैफिक गुरजोत सिंह कलेर ने मौके का मुआयना किया था। इसके साथ ही तुरंत सड़क को सुधारने की सिफारिश भी की थी। जिसके बाद अब उक्त सड़क पर पहले चरण में स्पीड ब्रेकर लगाए जा रहे हैं। यह स्पीड येलो कलर के लगाए जा रहे हैं। इतना नहीं एक्सीडेंट प्रोन एरिया के बोर्ड लगाने के साथ पीले रंग के स्पीड ब्रेकर भी लगाए गए हैं। अधिकारियों की मानें तो इसके पीछे की मुख्य वजह यह है कि पीला रंग दूर से दिख जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क खुद पहुंचाएगी मंजिल पर
जानकारी के मुताबिक एयरपोर्ट रोड के दोनों तरफ लाइनिंग लगाई जा रही है। इस मौके पर एयरपोर्ट रोड पर काम कर रही इंजीनियरों की टीम ने बताया कि इसका सबसे बड़ा फायदा यह है कि रात के समय लाइट पड़ने पर यह लाइनें चमकती हैं। धुंध की स्थिति में भी लोगों को सड़क तक पहुंचाने में मदद करती हैं। इसके अलावा रिफलेक्टर तक लगाए जा रहे हैं। उम्मीद है कि इससे पूरे इलाके के लोगों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed