फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Special teachers union strike continues

Mohali News: विशेष अध्यापक यूनियन का धरना जारी

Wed, 08 Jan 2025 01:20 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Special teachers union strike continues
मोहाली। विशेष अध्यापक यूनियन का मांगों के लिए डीजीएससी कार्यालय के सामने 64 दिन लगातार धरना चल रहा है। धरने के दौरान पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अध्यापकों ने उनकी सेवाओं को अविलंब नियमित करने की मांग की।
विज्ञापन

यूनियन के प्रधान रमेश सहारण ने कहा कि उनकी भर्ती 2005 में नियमानुसार हुई थी, लेकिन 19 साल बाद भी नियमित नहीं किया गया है। जिसके लिए वह संघर्ष कर रहे हैं और सरकार की ओर से उनको न के बराबर वेतन दिया जा रहा है। वर्ष 2015-16 कर्मचारी शासन में हाईकोर्ट ने 2017 से 2019 तक प्रति शिक्षक 79587 का बकाया भुगतान करने का निर्णय दिया, जो अभी तक जारी नहीं किया गया है। इस मौके पर पंजाब के सभी आईईआरटी और जिला विशेष शिक्षा शिक्षकों ने मांग की है कि उन्हें तुरंत नियमित किया जाए, ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। इस मौके नरिंदर कुमार, रोहित कुमार, गुरुमीत सिंह मांगट, सोनिका दत्ता, अनु, नीरज कटोच, अशोक कुमार, रमनदीप सिंह, अमन कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed