फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Special labor train from Mohali carrying 1560 people left for Bihar

मोहाली से 1560 लोगों को लेकर स्पेशल श्रमिक ट्रेन बिहार रवाना

Thu, 21 May 2020 02:09 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 21 May 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
Special labor train from Mohali carrying 1560 people left for Bihar
मोहाली। शहर से एक और स्पेशल श्रमिक ट्रेन बुधवार को बिहार के कटिहार के लिए रवाना हुई है। इस ट्रेन में 1560 लोग सवार थे। ट्रेन पर जाने से पहले सभी लोगों की स्क्रीनिंग और अन्य औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद उन्हें बसों में बैठाकर रेलवे स्टेशन मोहाली के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी रेलवे स्टेशन पर मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को पूरी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए विदा किया। मिली जानकारी के मुताबिक यह स्पेशल ट्रेन दोपहर 1 बजे रवाना हुई। जिला प्रशासन की तरफ से सफर पर जा रहे भी लोगों को भोजन, पानी और बिस्कुट के पैकेट मुहैया करवाए गए। इस मौके पर अपने घर जा रहे लोगों के चेहरों पर खुशी देखते ही बनती थी।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन में कामकाज नहीं मिलने से उक्त लोग दो महीने से मोहाली के विभिन्न हिस्सों में फंसे हुए थे। इसलिए यह लोग अपने गृह राज्य लौटना चाहते थे। इस मौके पर अधिकारियों ने बताया कि ट्रेनों का एक तय शेडयूल है। उसी के मुताबिक उन्हें रवाना किया जा रहा है और लोगों को परेशानी उठाने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed