फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Special Girdawari will be held till 15, flood victims will get compensation as per the orders of the government

Mohali News: 15 तक होगी विशेष गिरदावरी, बाढ़ पीड़ितों को सरकार के आदेशानुसार मिलेगा मुआवजा

Sat, 05 Aug 2023 01:23 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Special Girdawari will be held till 15, flood victims will get compensation as per the orders of the government
खरड़। बाढ़ से प्रभावित इलाकों में चल रही विशेष गिरदावरी का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को डीसी आशिका जैन गांव नवीपुर पहुंचीं। इस अवसर पर एसडीएम खरड़ रविंदर सिंह और तहसीलदार खरड़ जसविंदर सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर डीसी ने बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन दिया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेशानुसार बाढ़ के कारण हुए जानमाल के नुकसान का मुआवजा दिया जाएगा। खराब हुई फसलों और मकानों के हुए नुकसान की विशेष गिरदावरी का काम 15 अगस्त पर पूरा कर लिया जाएगा। साथ ही पशुधन के हुए नुकसान का भी मुआवजा दिया जाएगा। जिन मकानों को नुकसान पहुंचा है, उनके मालिकों को भी बनता मुआवजा मिलेगा। डीसी ने गांव नवीपुर के किसानों की ओर से जयंती की राव नदी के पानी से फसलों को पहुंचे नुकसान के बारे में बताने पर कहा कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। पंजाब सरकार के आदेशानुसार जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विशेष गिरदावरी की जा रही है और हर पीडि़त को बनता मुआवजा मिलेगा। उन्होंने इस अवसर पर मौजूद माल विभाग के फील्ड और सर्कल अधिकारियों को विशेष गिरदावरी की रिपोर्ट हर हाल में 15 अगस्त तक पूरा करने और हर प्रभावित का नुकसान के मुताबिक रिकार्ड रजिस्टर में दर्ज करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed