{"_id":"6aad9e628965d6d4a801735d","slug":"special-clinics-for-kidney-heart-diabetes-and-joint-ailments-launched-at-the-civil-hospital-mohali-news-c-71-1-mli1018-147092-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: सिविल अस्पताल में किडनी, हृदय, मधुमेह और जोड़ों के लिए विशेष क्लीनिक शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: सिविल अस्पताल में किडनी, हृदय, मधुमेह और जोड़ों के लिए विशेष क्लीनिक शुरू
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 के सिविल अस्पताल में अब किडनी, हृदय, मधुमेह, जोड़ों और बुजुर्गों से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए विशेष क्लीनिक शुरू किए गए हैं। ये क्लीनिक अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में सोमवार से शनिवार तक संचालित होंगे। इस पहल से मरीजों को विशेषज्ञ परामर्श के लिए दूसरे अस्पतालों में जाने की जरूरत कम होगी। इन क्लीनिकों में किडनी व पेशाब संबंधी बीमारियों की जांच की जाएगी। हृदय रोग, सीने में दर्द और ब्लड प्रेशर की समस्या वाले मरीजों को कार्डियोलॉजी क्लीनिक में परामर्श मिलेगा। मधुमेह के मरीजों की नियमित जांच के साथ शुगर से जुड़ी जटिलताओं पर भी ध्यान दिया जाएगा।
जोड़ों में दर्द, गठिया और ऑटोइम्यून बीमारियों के लिए रूमेटोलॉजी क्लीनिक लगाया जाएगा। बुजुर्गों की उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं को जेरियाट्रिक क्लीनिक में देखा जाएगा। शनिवार को टेलीमेडिसिन के माध्यम से भी विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध होगा। अस्पताल के एमडी मेडिसिन आशीष जिंदल ने बताया कि विशेष क्लीनिक शुरू करने का उद्देश्य मरीजों को अस्पताल में ही विशेषज्ञ परामर्श उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि किडनी, हृदय, मधुमेह और जोड़ों से संबंधित बीमारियों में समय पर जांच और नियमित फॉलोअप जरूरी है। जिंदल ने मरीजों से बीमारी के लक्षणों को नजरअंदाज न करने और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने का आग्रह किया।
क्लीनिक और विशेषज्ञ
सोमवार को नेफ्रोलॉजी क्लीनिक में अलका शर्मा परामर्श देंगी। मंगलवार को कार्डियोलॉजी क्लीनिक संचालित होगा। बुधवार को डायबिटीज क्लीनिक में रितु अत्री उपलब्ध रहेंगी। गुरुवार को रूमेटोलॉजी क्लीनिक में किरणप्रीत और शुक्रवार को जेरियाट्रिक क्लीनिक में अर्शदीप सेवाएं देंगी। शनिवार को टेलीमेडिसिन के लिए बलदीप बराड़ विशेषज्ञ होंगे।
विज्ञापन
मरीजों को लाभ
इस व्यवस्था का उद्देश्य मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार एक ही स्थान पर उचित चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना है। लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे मरीजों को नियमित फॉलोअप और समय पर जांच की सुविधा मिलेगी। इससे उनके उपचार को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। जरूरत पड़ने पर मरीजों को आगे के विशेषज्ञ उपचार के लिए रेफर भी किया जा सकेगा।