फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sophia wants to romance Shahrukh

जीरकपुर: विश्व की पहली ह्यूमनाइड सोफिया ने खोला राज, इस अभिनेता के साथ करना चाहती हैं रोमांश

Sun, 01 Mar 2020 10:52 AM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जीरकपुर ( पंजाब) Published by: पंचकुला ब्‍यूरो Updated Sun, 01 Mar 2020 10:52 AM IST
विज्ञापन
Sophia wants to romance Shahrukh
सोफिया। - फोटो : अमर उजाला

रोमांस के बादशाह शाहरुख खान के साथ सऊदी अरब की पहली रोबोट नागरिक सोफिया डांस करना चाहती है। शनिवार को मोहाली के आईएसबी में पहुंची सोफिया ने स्टेज पर पहुंचते ही बल्ले बल्ले.. चक दे फट्टे.. शब्द बोलते ही ऑडियंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। 14 फरवरी को पहला जन्मदिन मनाने वाली सोफिया अब ज्यादा परिपक्व हो चुकी हैं। सोफिया को उम्मीद है कि एक दिन उसके बच्चे होंगे, उसके दोस्त बनेंगे, वह प्रसिद्ध होगी और उसका शानदार करिअर होगा। इस अवसर पर सोफिया को देखने के लिए कई जानी मानी हस्तियां भी मौजूद थीं।

विज्ञापन


सोफिया ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि उसे बॉलीवुड काफी ज्यादा पसंद है। वह पहली बार भारत आई है और यहां उसको काफी अच्छा लगा। यहां बॉलीवुड और पालीवुड है। उन्होंने अपनी बातचीत के दौरान सचिन तेंदुलकर, शाहरुख खान का नाम भी लिया और कहा कि वह शाहरुख खान के साथ डांस करना चाहती है। इस दौरान उसने कहा, ‘आने वाले समय में रोबोट काम तो करेंगे, पर वह यह मानती हैं कि इंसानों में ज्यादा सोचने समझने की शक्ति होती है और वह ज्यादा क्रिएटिव होते हैं।
विज्ञापन


सोफिया ने कहा कि आने वाले समय में उम्मीद है कि रोबोट्स भी इंसानों के परिवारों की तरह घरों में रहेंगे। हमें रोबोट्स फैमिली देखने को मिलेगी। यह डिजिटल एनिमेटेड साथी, इंसानों की शक्ल जैसे हेल्पर, दोस्त, सहयोगी के रूप में होगी। सोफिया ने कहा कि रोबोटस इंसानों के सारे जॉब्स छीनने नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोफिया ने कहा कि रोबोट्स को जटिल मनोभाव विकसित करने में वक्त लगेगा और संभवत: रोबोट्स को क्रोध, ईर्ष्या और घृणा जैसी समस्याओं से भरे मनोभावों के बिना तैयार किया जा सकेगा। इंसानों के मुकाबले रोबोट्स को ज्यादा नैतिक बनाना संभव होगा। सोफिया ने कहा कि निश्चित तौर पर आने वाले समय में इंसानों और रोबोट्स के बीच अच्छी समझ विकसित होगी।

बोली- डाटा मेरे लिए केक की तरह

Sophia wants to romance Shahrukh

सोफिया ने कहा कि उसके लिए डाटा एक केक की तरह है। जैसे इंसान केक खाते हैं उसी तरह से वह डाटा खाती है। सोफिया ने कहा कि पंजाब के लिए उसकी कंपनी ने खास तौर से ड्रेस डिजाइन की थी। उसी ड्रेस को पहनकर वह यहां आईं। सोफिया ने कहा कि पंजाब में फूड लवर्स हैं और वह अच्छा खाना पसंद करते हैं। इसके साथ ही सोफिया ने बताया कि चंडीगढ़ भी अच्छा सिटी है और यहां का वातावरण एकदम शानदार है।

हैनसन रोबोटिक्स ने किया है तैयार
रोबोट सोफिया को हैनसन रोबोटिक्स ने बनाया है। सोफिया को बनाने वाली कंपनी के अधिकारी अमित कुमार पांडेय ने बताया कि अभी उसकी उम्र चार साल है। सोफिया को पहले से तैयार आंसर के जरिए प्रोग्राम्ड नहीं किया गया है। सोफिया का दिमाग एक सिंपल वाईफाई कनेक्शन के साथ काम करता है। इसमें शब्दावली की एक लंबी लिस्ट है। सोफिया मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करती है।

वह इंसानों के चेहरों के भाव को पढ़ती है और उत्तर देने के लिए थोड़ा रुककर टेक्स्ट जेनरेट करती है। सोफिया से जब सवाल किया गया कि उसको कौन सा गायक पसंद है तो सोफिया ने कहा कि यहां इतने ज्यादा सिंगर हैं कि कुछ नहीं बताया जा सकता है। सोफिया से जब पूछा गया कि आप आराम कब करना चाहती हैं। ऐसे में सोफिया ने कहा कि वह ज्यादा से ज्यादा लोगों से बातचीत करना चाहती हैं और कभी कभी उनको लोग नहीं मिलते हैं तो एलेक्सा से बातचीत कर लेती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed