फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Someone's passport went abroad and someone else's, case registered against two people

Mohali News: सगाई में गए दोस्त को रिश्तेदारों ने पहले शराब पिलाई और फिर जमकर पीटा

Mon, 22 Jan 2024 03:08 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:08 AM IST
विज्ञापन
Someone's passport went abroad and someone else's, case registered against two people
मोहाली। दोस्त की सगाई में गए युवक को उसके रिश्तेदारों ने पहले शराब पिलाई और फिर उसे जमकर पीटा डाला। इस मारपीट में पीड़ित काफी गहरी चोटें लगने से घायल हो गया है। उसे फेज-6 के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने इस मामले में एरोसिटी पुलिस थाने में शिकायत दे दी है। पीड़ित की पहचान सतवीर सिंह निवासी झिउरहेड़ी के रूप में हुई है।सतवीर सिंह ने बताया कि 19 जनवरी को वह और लवप्रीत सिंह अपने दोस्त सन्नी सैनी के घर एरोसिटी में उसकी सगाई के कार्यक्रम में गए हुए थे। तभी वहां सन्नी की मौसी का बेटा जस्सा भी वहां आया और उन्हें टेंट में ले गया। वहां पहले से ही आठ लोग शराब पी रहे थे। जस्सा ने उन्हें भी शराब पीने के लिए कहा लेकिन उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद उसने उन्हें शराब पिलाने के लिए जबरदस्ती करनी शुरू कर दी। बाद में वे भी शराब पीने के लिए मान गए।
विज्ञापन

जब सब वहां बैठकर शराब पी रहे थे तो साथ में बैठे एक रिश्तेदार ने उन्हें कहा कि तुम्हें तो शराब पीनी भी नहीं आती। इस पर वह चुप रहे और वहां से जाने लगे। इसके बाद जब वे दरवाजे से बाहर जाने लगे तो पीछे से आठ लोग आए उनके हाथ में हॉकी थी। उन्होंने दोनों की पीठ पर वार कर दिया। इसके बाद लवप्रीत वहां से भाग निकला और सतवीर को सबने घेरकर पीटना शुरू कर दिया। जब वह उनसे बचकर सन्नी के पास गया तो उसने उन्हें उसे मारने से बचाया, बाद में सभी रिश्तेदारों ने उसे पकड़कर उसके सभी निजी दस्तावेज और फोन वहीं रख लिया। बाद में दोस्त की मां ने उसे वहां से बचाकर घर से निकाला। जब वह घर पहुंचा तो उसका परिवार उसे खून से लथपथ देखकर डर गया। इसके बाद वे उसे लेकर फेज-6 के सिविल अस्पताल में पहुंचे। यहां उसके सिर में 10 टांके लगे हैं और कई जगह अंदरूनी चोटें भी आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed