फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   Someone's passport went abroad and someone else's, case registered against two people

Mohali News: पासपोर्ट किसी का विदेश कोई और गया, दो ग्रंथियों पर केस दर्ज

Mon, 22 Jan 2024 03:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:05 AM IST
विज्ञापन
Someone's passport went abroad and someone else's, case registered against two people
कुराली। किसी ओर के पास पासपोर्ट पर दूसरे को विदेश भेजने के आरोप में पुलिस ने दो ग्रंथियों पर केस दर्ज किया है। यह मामला एसएसपी मोहाली के निर्देशों के बाद दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान हरप्रीत सिंह निवासी गांव पडियाला और बाबा बलविंदर सिंह निवासी गांव सिंघपुरा के रूप में हुई है। आरोपियों के खिलाफ जिला रोपड़ के श्री चमकौर साहिब निवासी जुझार सिंह के बयान पर पासपोर्ट एक्ट और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर गुरदेव सिंह ने बताया कि दोनों आरोपी अभी फरार हैं जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन

इस मामले में जुझार सिंह ने एसएसपी मोहाली को शिकायत दी थी कि वह बाबा बलविंदर सिंह निवासी नानकसर गुरुद्वारा साहिब गांव सिंघपुरा के साथ कीर्तन जत्थे में काम करता था और वह नानकसर गुरुद्वारा साहिब में ही रहता था। वह बाबा बलविंदर सिंह के साथ तीन बार कनाडा और तीन बार इंग्लैंड जा चुका है और उसके पासपोर्ट पर अमेरिका का भी वीजा लगा हुआ है। उसने बताया कि अपनी घरेलू मुश्किल के चलते गुरद्वारा नानकसर साहिब छोड़कर वह अपने घर चला गया था। उसका पासपोर्ट बाबा बलविंदर सिंह के पास ही था। जब वह बाबा बलविंदर सिंह से अपना पासपोर्ट मांगने आया तो उसने कहा कि उसका पासपोर्ट गुम हो गया है। उसने पासपोर्ट गुम होने की शिकायत थाने में भी दी थी। लेकिन कुछ समय बाद उसे पता चला कि उसका पासपोर्ट गुम नहीं हुआ था बल्कि बाबा बलविंदर सिंह ने उसके पासपोर्ट पर हरप्रीत सिंह निवासी गांव पडियाला को कनाडा भेज दिया है। इसकी जांच एसपी रूरल ने की। बाद में एसएसपी की निर्देशों पर दोनों आरोपियों पर केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed