फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   soler plant anogration, mohali, cabinet minister ram krapal yadav, mohali

वर्ष-2019 तक हर घर में होगा शौचालय : यादव

Thu, 17 Mar 2016 10:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली Updated Thu, 17 Mar 2016 10:01 AM IST
विज्ञापन
soler plant anogration, mohali, cabinet minister ram krapal yadav, mohali
केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव सोलर प्लांट का नींव पत्‍थर रखते हुए - फोटो : अमर उजाला
स्वच्छ भारत मुहिम के तहत वर्ष 2019 तक देश में कोई भी घर बिना शौचालय के नहीं होगा। यह बात केंद्रीय राज्यमंत्री जल सप्लाई एवं सेनीटेशन राम कृपाल यादव ने कही। वह बुधवार को जीरकपुर के गांव शताबगढ़ में जल घर पर सोलर पावर प्लांट लगाने की शुरुआत करने आए थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 तक देश में हर घर में पीने वाले साफ पानी की सप्लाई को यकीनी बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने 70 फीसदी शौचालय बनाने का काम पूरा लिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब पहला राज्य है जहां ग्रामीण जल सप्लाई स्कीमों पर सोलर प्लांट लगाने की शुरुआत की गई है। पहले पड़ाव में डेराबस्सी हलके के 60 गांवों में 8 करोड़ 98 लाख 32 हजार रुपये से सोलर प्लांट लगाए जाएंगे। यादव ने इस मौके राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता कमलजीत सिंह ग्रेवाल की वाटर सप्लाई एवं सेनीटेशन संबंधी वीडियो भी लांच की। इ
विज्ञापन

इस मौके जल सप्लाई एवं सेनीटेशन मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि जनवरी, 2017 तक राज्य में कोई ऐसा घर नहीं रहेगा, जहां पीने वाले साफ पानी के कनेक्शन न हों। इस मौके पर सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने भी संबोधन किया। सीपीएस एवं हलका विधायक एनके शर्मा ने इस योजना को यहां से शुरू करने के लिए केंद्रीय राज्य मंत्री का धन्यवाद किया। इस मौके पर मुख्य सचिव जल सप्लाई एवं सेनीटेशन विभाग सुरेश कुमार, सचिव जल सप्लाई एवं सेनीटेशन विभाग अजॉय शर्मा, नगर काउंसिल जीरकपुर के प्रधान कुलविंदर सोही, नगर काउंसिल डेराबस्सी के प्रधान भूपिंदर सैणी, लालड़ू नगर काउंसिल के उपप्रधान मुकेश राणा और कृष्णपाल शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंडाल हुआ खाली
जल सप्लाई एवं सेनीटेशन विभाग की ओर से करवाए गए कार्यक्रम में बहुत कम लोग पहुंचे। केंद्रीय राज्यमंत्री राम कृपाल यादव के संबोधन से पहले ही पंडाल आधे से ज्यादा खाली हो गया। मंच पर बैठे नेता पंडाल में घूम रहे लोगों को कुर्सियों पर बैठने के लिए गुजारिश करते हुए देखे गए। स्थिति को भांपते प्रबंधकों ने गेट खड़े होकर लोगों को रोकने का काफी प्रयास किया। इसके बावजूद समागम खत्म होने से पहले ही पंडाल खाली हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed