{"_id":"6623e367bb14cb309f0c300d","slug":"software-engineer-murdered-by-stabbing-four-including-girl-abscond-one-arrested-mohali-news-c-71-1-spkl1025-113913-2024-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: किरच घोंपकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, युवती सहित चार फरार, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: किरच घोंपकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हत्या, युवती सहित चार फरार, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सन्नी एनक्लेव की मार्केट में वारदात को दिया अंजाम, तेजिंदर ने कनाडा जाने के लिए किया था आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसी
खरड़। सन्नी एनक्लेव की मार्केट में शुक्रवार की देर रात चार युवकों ने एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की किरच मारकर हत्या कर दी। मृतक तेजिंदर शर्मा उर्फ तेजी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
पुलिस ने इस हत्या में शामिल एक आरोपी धीरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। खरड़ सिटी पुलिस ने मृतक तेजिंदर के दोस्त गगनदीप सिंह पुत्र चरण सिंह निवासी गांव जितवाल खुर्द अहमदगढ़ मालेर कोटला हाल वासी फ्लेट नंबर 70 फर्स्ट फ्लोर सिटी हार्ट खरड़ के बयान पर हत्या में शामिल युवती समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक तेजिंदर शर्मा उर्फ तेजी साॅफ्टवेयर इंजीनियर था। वह पांच-सात साल से अपना गांव छोड़कर खरड़ में रह रहा था और मोहाली में नौकरी कर रहा था। मृतक के दोस्त गगनदीप ने बताया कि तेजिंदर कनाडा जाने का इच्छुक था। कुछ समय पहले उसका वीजा रिजेक्ट हो गया था। कुछ समय पहले उसने नौकरी छोड़कर दोबारा कनाडा जाने के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन
गगनदीप ने बताया कि वह 15 अप्रैल को उसके पास फ्लैट में आया और उसने बताया कि 19 अप्रैल को उसे कनाडा एंबेसी में बायोमैट्रिक के लिए जाना है। इस दौरान बातचीत में तेजिंदर ने गगनदीप को बताया कि प्रतीक, कर्ण दोनों निवासी स्माल फ्लोर मलोया, जमा पुत्र जफर निवासी साइन होटल बहलोलपुर और धीरज पुत्र धर्मवीर निवासी मकान नंबर 368 मलोया चंडीगढ़ चारों युवक उससे किसी कारण रंजिश रखते हैं।
शुक्रवार देर रात तेजिंदर ने गगनदीप से कहा कि उसने इन चारों को निज्जर चौक पर बातचीत के लिए बुलाया है, जिससे उनको समझाकर इनकी गलतफहमी दूर की जा सके। तेजिंदर के कहने पर दोनों तेजिंदर की स्विफ्ट डिजायर कार में बैठकर निज्जर चौक सन्नी एनक्लेव की मार्केट में आ गए और चारों का इंतजार करने लगे। लगभग साढ़े 12 बजे चंडीगढ़ की ओर से एक स्कूटर आया, जिसे एक लड़का चला रहा था और पीछे एक लड़की बैठी थी। इनसे कुछ पीछे ही काले रंग का एक मोटरसाईकल आई जिस पर तीन युवक सवार थे। तेजिंदर ने अपने दोस्त गगनदीप को बताया कि यही वह चारों युवक हैं। गगनदीप इनसे कुछ दूर खड़ा रहा, जबकि तेजिंदर इन पांचों के पास चला गया और बातचीत करने लगा। बातचीत के दौरान पांचों की तेजिंदर से बहस होने लगी। इसी बीच इनके साथ आई लड़की ने तेजिंदर की कमीज का कालर पकड़ लिया तो साथ आए युवक कर्ण ने युवती को सोनिया कहकर पीछे हटा दिया।
कर्ण व धीरज ने तेजिंदर की बांहें पकड़ लीं। तीसरे युवक जमा ने तेजिंदर के पेट पर लात व घूसे मारने शुरू कर दिये। इसी बीच चौथे युवक प्रतीक ने साथ लाई किरच निकाल कर तेजिंदर के पेट पर मार दी। अपने दोस्त तेजिंदर से मारपीट होते देख कर गगनदीप जब उसे बचाने के लिए आगे आया तो प्रतीक ने उस पर भी वार कर दिया, लेकिन गगनदीप ने फुर्ती से अपने आप को किरच के वार से बचा लिया।
तभी प्रतीक ने किरच का दूसरा वार तेजिंदर की दाईं ओर गर्दन पर कर दिया, जिससे तेजी से खून बहने लगा। गगनदीप सिंह ने अपने दोस्त तेजिंदर को घायल देख कर बचाओ-बचाओ का शोर मचाया, जिसे सुनकर मार्केट में खड़े लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और पांचों आरोपी हथियार समेत बाइक व स्कूटर पर बैठकर भाग निकले। गगनदीप गंभीर रूप से घायल तेजिंदर को लोगों की सहायता से कार की पिछली सीट पर बैठा कर मोहाली चीमा अस्पताल ले गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पांचों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। देर शाम पुलिस ने भागदौड़ करके एक आरोपी धीरज को गिरफ्तार कर लिया है, युवती सहित अन्य आरोपी फरार हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस रेड कर रही है।