{"_id":"67105ae726da613a520c10aa","slug":"snatcher-snatches-nri-womans-chain-and-escapes-caught-in-cctv-mohali-news-c-71-1-mli1004-120790-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: झपटमार एनआरआई महिला की चेन छीनकर फरार, सीसीटीवी में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: झपटमार एनआरआई महिला की चेन छीनकर फरार, सीसीटीवी में कैद
विज्ञापन
मोहाली। करवाचौथ पर महिलाएं घर से निकलें तो जरा संभलकर। ऐसा न हो कि आपकी लापरवाही का लाभ उठाकर स्नैचर चेन झपटकर भाग जाएं। यह हिदायत इसलिए है क्योंकि मोहाली जिले में झपटमारी की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। हालात यह हैं कि पिछले एक हफ्ते में स्नैचिंग की कई वारदातें हो चुकी हैं। ऐसा ही एक हादसा मोहाली में सामने आया है जिसमें एक स्नैचर ने एनआरआई महिला की सोने की चेन झपट ली और फरार हो गया।
मोहाली में अपने रिश्तेदार के घर आई एक एनआरआई महिला गीता चंद्र से झपटमार चेन झपटकर फरार हो गया। एनआरआई गीता जर्मन से अपनी बहन के पास कुछ दिनों के लिए छुट्टी बिताने आई थी। जब वह अपनी बहन के साथ सैर कर रही थी तो तभी एक झपटमार उसकी सोने की चेन झपटकर फरार हो गया। यह वारदात मामला 12 अक्तूबर शाम 5.40 बजे फेज-3ए की है और इसकी सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रही है। एनआरआई महिला अपनी बहन के साथ पार्क में सैर कर रही थी। इस दौरान एक युवक ने पीछे से आकर उसकी सोने की चेन झपट ली, महिला ने खुद को बचाने के लिए भागने की कोशिश भी की, लेकिन झपटमार ने महिला की चेन नहीं छोड़ी। एनआरआई महिला शोर मचाती रह गई और झपटमार वारदात को अंजाम देकर पार्क से होता हुआ फरार हो गया।
वहीं, महिला चिल्लाती हुई गली में भागती हुई सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रही है। इसके बाद महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस स्नैचर की तलाश कर रही है। पीड़ित महिला वारदात के अगले ही दिन ही 13 अक्तूबर को जर्मनी लौट गई और उसकी बहन का कहना है कि उसने जर्मनी से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात स्नैचरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के एक पड़ोसी स्वर्णजीत सिंह ने बताया कि दो महिलाएं हमारे घर आई थीं, उन्होंने सीसीटीवी देखने के लिए कहा था। हमने सीसीटीवी चेक करवाया तो उसमें वारदात दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
कोट्स
एनआरआई महिला के साथ चेन झपटने की वारदात हुई थी। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है।
-अमनदीप तिरखा, एसएचओ थाना मटौर